{"_id":"f7fe926065e88adcc0fc361fad3092ac","slug":"fire-in-mill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से धागा मिल में लगी आग, भारी नुकसान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्ट सर्किट से धागा मिल में लगी आग, भारी नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याऊ मनियारी स्थित धागा मिल में आग से हड़कंप मच गया। आग लगने से शॉर्ट सर्किट बताया गया है। आसपास के लोगों ने आग की सूचना फैक्टरी मालिक को दी। जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से फैक्टरी में रखी मशीनरी और सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत यह थी कि फैक्ट्री में उस समय कोई भी मजदूर नहीं था और फैक्ट्री बंद थी।
प्याऊ मनियारी स्थित ओरिएंटेड ट्रिमिंग धागा मिल में रविवार सुबह आग लग गई। धागा मिल में आग से जल्द ही भारी नुकसान हो गया। आग की सूचना आसपास के लोगों ने फैक्टरी मालिक गौतम कटारिया को दी। उन्होंने पुलिस और अग्निशमन विभाग को मामले से अवगत करवाया। जिस पर अग्निशमन विभाग तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही थाना कुंडली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के दौरान आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। आग पर काबू पाने के बाद ही लोगों को राहत मिल सकी। आग से भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।