{"_id":"648161d00d54c0bddc05e75b","slug":"fire-broke-out-at-jagmohan-motors-maruti-showroom-in-sonipat-three-cars-and-other-goods-burnt-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: जगमोहन मोटर्स मारुति शोरूम में लगी आग, तीन कार व अन्य सामान जला, शार्ट सर्किट का अंदेशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: जगमोहन मोटर्स मारुति शोरूम में लगी आग, तीन कार व अन्य सामान जला, शार्ट सर्किट का अंदेशा
Thu, 08 Jun 2023 10:36 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 08 Jun 2023 10:36 AM IST
सार
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मलिक ने बताया कि उनकी कंपनी ने खरखौदा में शोरूम बना रखा है। सुबह उन्हें सूचना मिली कि शोरूम में आग लग गई है। सुबह आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग सका है, लेकिन अंदेशा है कि शार्ट-सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन
सोनीपत में मारुति के शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा में दिल्ली रोड स्थित जगमोहन मोटर्स के मारुति शोरूम में वीरवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगी देख लोगों ने मामले की सूचना मोटर्स कंपनी व अग्निशमन विभाग की टीम को दी। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। आग से तीन कार व अन्य सामान जल गया। शोरूम में आग लगी देख लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले की सूचना तुरंत मोटर्स कंपनी प्रबंधन को दी।
विज्ञापन
अंदेशा है कि शार्ट-सर्किट से आग लगी
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मलिक ने बताया कि उनकी कंपनी ने खरखौदा में शोरूम बना रखा है। सुबह उन्हें सूचना मिली कि शोरूम में आग लग गई है। सुबह आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग सका है, लेकिन अंदेशा है कि शार्ट-सर्किट से आग लगी है। उन्होंने बताया कि आग लगने का पता लगते ही अग्निशमन विभाग की टीम के अवगत कराया था। टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में लगी है। आग से तीन कार स्विफ्ट, वैगनआर और सेलेरियो जल गई है। साथ ही काफी सामान भी जला है। बिल्डिंग में भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन