{"_id":"f1bd2560ccd46dddd7b8677b2a37b7a9","slug":"father-died-of-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख से बिलखता था मासूम, बाप से नहीं हुआ बर्दाश्त कर ली आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूख से बिलखता था मासूम, बाप से नहीं हुआ बर्दाश्त कर ली आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका 24 दिन का बेटा भूख से तड़पता रहता था। उसने बच्चे की मां को भी कहा कि इसे दूध पिला दे, लेकिन वो लगातार मना करती रही। धमकी देती कि तुझे दहेज के केस में फंसाऊंगी। मासूम को बिलखना उस बाप से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
वारदात गुहणा गांव की दो दिन पहले की है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज कर लिया है। मृतक की मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार गांव गुहणा निवासी सुशील (26) ने दो दिन पहले जहर खा लिया, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सुशील को गंभीर हालत में महिला मेडिकल कॉलेज हास्पिटल, खानपुर में भर्ती करवाया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
इसी दौरान सुशील की मां सरबती देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि सुशील की शादी गांव पाकस्मा, रोहतक निवासी कविता के साथ हुई थी। सरबती ने आरोप लगाया कि सुशील को उसकी पत्नी कविता लगातार तंग करती थी। वह उन्हें दहेज के झूठे मामले में फंसाने का डर दिखाती थी।
इसी को लेकर उसने पिछले दिनों पुलिस को शिकायत भी दी थी। ससुराल पक्ष के लोग सुशील को लगातार प्रताड़ित करते थे, जिससे तंग आकर ही उसने जहर लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सरबती के बयान पर सुशील की पत्नी कविता, ससुर रामकिशन, सास चंद्रकलां व दीपक के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
छह सितंबर को दिया था बेटे को जन्म
सुशील के भाई संजय ने बताया कि सुशील की पत्नी कविता ने छह सितंबर को ही लड़के को जन्म दिया था। लड़के के जन्म के बाद से वह मासूम बच्चे को अपना दूध नहीं पिला रही थी। वह सुशील को बार-बार दहेज के मामले में फंसाने व उससे तलाक लेने की बात कहती थी। उसका मासूम बेटा भूख से बिलखता रहता था। सुशील ने कई बार कविता को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इससे तंग आकर उसके भाई ने जहर ही खा लिया।