{"_id":"647da9245dd107cf0b0c5b6d","slug":"farmers-organization-burnt-effigy-of-brij-bhushan-sharan-at-geeta-bhawan-chowk-in-sonipat-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: किसान संगठन ने गीता भवन चौक पर फूंका बृजभूषण शरण का पुतला, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: किसान संगठन ने गीता भवन चौक पर फूंका बृजभूषण शरण का पुतला, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
Mon, 05 Jun 2023 02:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:51 PM IST
सार
सोनीपत में प्रदर्शन के दौरान किसान संगठन सदस्यों ने जमकर नारेबाजी करते हुए बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग की। ईश्वर सिंह दहिया ने कहा कि मेहनत के बल पर प्रदेश के लिए पदक लाने वाली बेटियों को भी न्याय के लिए लड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सोनीपत में पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन ने पहलवानों के समर्थन में गीता भवन चौक पर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण का पुतला फूंका। इससे पहले किसान व खेत मजदूर संगठन के सदस्य गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में एकत्रित हुए। छोटूराम धर्मशाला से रोष मार्च निकालकर पुरखास अड्डा होते गीता भवन चौक पर पहुंचे।
विज्ञापन
छोटूराम धर्मशाला से गीता भवन चौक तक निकाला रोष मार्च
प्रदर्शन के दौरान किसान संगठन सदस्यों ने जमकर नारेबाजी करते हुए बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग की। ईश्वर सिंह दहिया ने कहा कि मेहनत के बल पर प्रदेश के लिए पदक लाने वाली बेटियों को भी न्याय के लिए लड़ना पड़ रहा है। जब तक बृजभूषण शरण को गिरफ्तार नहीं किया जाता, किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा। सरकार बेटियों को जल्द न्याय दिलवाए।
विज्ञापन
ईश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग जगह पंचायत हो रही हैं। पहलवान जल्द एक समय और एक जगह बताएं, ताकि किसान यूनियन पंचायत में शामिल हो सके। जब तक पहलवान बेटियों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक किसान उनके साथ रहेंगे। पहलवान बेटियों को न्याय दिलवाना की किसानों की प्राथमिकता है। इस मौके पर श्रद्धानंद सोलंकी, ईश्वर राठी, नरेंद्र सिंह दहिया, प्रवीन, आनंद शर्मा व शिलकराम मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन