फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Factory worker stopped on pretext of asking for directions and bike was snatched In Sonipat

Sonipat: फैक्टरी कर्मी को रास्ता पूछने के बहाने रोककर बाइक छीनी, तीन युवकों ने देर रात दिया वारदात को अंजाम

Wed, 13 Sep 2023 11:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Sep 2023 11:24 AM IST
सार

सोनीपत गांव हसनपुर निवासी सुमित ने साढ़े आठ बजे फैक्टरी से घर के लिए निकले थे। हसनपुर मोड़ स्थित फ्लाईओवर के निकट पहुंचे तो तभी एक युवक ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक दिया। इस दौरान गर्दन को दबोच लिया। 

विज्ञापन
Factory worker stopped on pretext of asking for directions and bike was snatched In Sonipat
मुरथल पुलिस थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव हसनपुर मोड़ स्थित फ्लाईओवर के निकट फैक्टरी कर्मी को रास्ता पूछने के बहाने रोकने के बाद तीन बदमाश बाइक छीनकर भाग गए। पीड़ित रात का ताऊ के बेटे की बाइक लेकर खाना लेने ढाबे पर जा रहे थे। युवक के बयान पर देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ताऊ के बेटे की बाइक लेकर प्रिंस ढाबा पर जा रहा था युवक
गांव हसनपुर निवासी सुमित ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह फैक्टरी में स्टोर कीपर का काम करते है। वह मंगलवार रात को साढ़े आठ बजे फैक्टरी से घर के लिए निकले थे। रास्ते में उन्होंने अपने ताऊ के बेटे दीपक की बाइक मांग ली और वहां से  मुरथल स्थित प्रिंस ढाबे पर खाना लेने के लिए चल दिए। जब वह हसनपुर मोड़ स्थित फ्लाईओवर के निकट पहुंचे तो तभी एक युवक ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन


युवक उनसे बातचीत करने लगा तो इसी दौरान युवक ने हाथ पकड़ लिया और उनकी गर्दन को दबोच लिया। इसी बीच दो अन्य युवक भी आ गए। तीनों ने उन्हें बाइक से उतारकर सडक़ किनारे धक्का दे दिया और उनकी बाइक को छीनकर भाग गए। युवक ने मामले से अपने ताऊ के बेटे दीपक को जानकारी देने के साथ ही पुलिस का अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर लैपटॉप, सोने की चेन व नकदी ले गए चोर

सोनीपत के गांव छतेहरा बहादुरपुर की रहने वाली कंप्यूटर ऑपरेटर के घर से चोर उनका लैपटॉप, सोने की चेन व 11 सौ रुपये चोरी कर ले गए। पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम चोरों का पता लगा रही है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव छतेहरा बहादुरपुर निवासी नीलम कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रात को अपने कमरे में लैपटॉप पर काम कर रही थीं। काम करने के बाद उन्होंने अपने लैपटॉप को बंद कर टेबल पर रख दिया और सोने के लिए चली गई। जब वह सुबह उठी तो उनके कमरे से लैपटॉप चोरी मिला। जांच करने पर उनके पर्स से सोने की चेन व 11 सौ रुपये चोरी मिले। उन्होंने मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed