फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   double murder, crime, accuse, BJP, leader, gohana, sonipat

पहले मेहमाननवाजी, फिर खून-खराबा

Sat, 05 Nov 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 05 Nov 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
double murder, crime, accuse, BJP, leader, gohana, sonipat
मर्डर। - फोटो : sonipat
भाजपा नेता फूल खरब को 15 दिन पहले मिला पद रास नहीं आया। 20 अक्तूबर को ही उन्हें गुड़गांव में आयोजित भाजयुमो की बैठक में भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। शुक्रवार को जैसे ही भाजपा के नवनियुक्त प्रदेेश उपाध्यक्ष बने फूल खरब पर उनके ही सालों की हत्या का आरोप लगा तो उनकी पार्टी के नेता कन्नी काटते नजर आए। मामले को लेकर भाजपा जिला प्रधान धर्मबीर नांदल से बात करने का प्रयास किया गया तो वे पहले मीटिंग में होने का हवाला देकर टाल गया और बाद में अन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। खरब को अक्सर सांसद के कार्यक्रमों में अग्रिम पंक्ति में देखा जाता रहा है।
विज्ञापन


नरेंद्र शुक्रवार रात को जा रहा था आस्ट्रेलिया
फायरिंग में घायल नरेंद्र वर्तमान में आस्ट्रेलिया में रहता है। उसे शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। वह चाहता था कि उसके जाने से पहले ही उससे जीजा फूल खरब के साथ चल रहे उसके भाई के विवाद का निपटारा हो जाए और दोनों परिवारों में पहले की तरह ही मधुर संबंध बन जाएं। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस विवाद को वह खत्म करवाने के लिए जा रहा है, उसमें उसके भाई की जान ही चली जाएगी।
विज्ञापन


शुरू में हुई मेहमाननवाजी
एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का जब मुआयना किया तो पाया कि घटनास्थल पर चाय के कप व एक प्लेट में नमकीन रखी हुई थी। घटनास्थल के हालात इस ओर इशारा कर रहे थे कि वारदात से पहले उनकी मेहमाननवाजी की गई है। बाद में किसी बात पर झगड़ा हुआ तो गोलियां चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ने कर रखी थी डेयरी व दूसरा था कोच
मृतकों में शामिल देवेंद्र व राजबीर दोनों ही बुटाना गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में राजबीर पंजाब के कोच के पद पर तैनात था तो मृतक देवेंद्र अपने गांव में ही दूूध की डेयरी चलाता था। दोनों ही सगे चाचा-ताऊ तथा मौसेरे भाई भी थे। वहीं, मामले में घायल झज्जर के जहांगीरपुर निवासी सचिन इन दोनों का भांजा था तथा आरोपी फूल खरब की साली का लड़का था।

पुलिस को मिले गोलियों के पांच खोल
घटना के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया तो वहां से गोलियों के पांच खोल बरामद हुए। सभी गोलियां 32 बोर की बताई जा रही हैं। इसके अलावा घटनास्थल से एक कस्सी और एक बिट्टा भी मिला है, जिस पर खून लगा हुआ है।

पुलिस ने कब्जे में लिया डीवीआर
पुलिस ने मकान पर लगे सीसीटीवी का डीवीआर कब्जे में ले लिया है ताकि आरोपियों की पहचान करने में दिक्कत न आए। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस पूरे मामले की डिटेल तक पहुंचाने का भी प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग के समय फूल खरब के भाई के रिश्तेदार भी मकान में मौजूद थे।


छावनी बना अस्पताल 
गोली चलने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस राजीव कालोनी स्थित आरोपी फूल खरब के घर पर पहुंची। जहां से पुलिस ने चारों घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद अस्पताल परिसर व राजीव कालोनी स्थित मकान को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। अस्पताल व मौके पर डीएसपी प्रदीप, डीएसपी आर्यन, सीआईए इंचार्ज इंदीवर शर्मा सहित अनेक पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed