फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Doctor cheated by selling car in Sonipat of Haryana

धोखाधड़ी: बीमा कंपनी ने स्क्रेप में बेच दी थी कंडम घोषित कार, 13 लाख रुपये में कराई ठीक, 25 लाख में बेचा

Mon, 25 Apr 2022 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 08:42 PM IST
सार

चंडीगढ़ के ठगों द्वारा सोनीपत में निजी अस्पताल के चिकित्सक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंडम घोषित कार को ठीक कराकर 25 लाख में बेचा दिया गया। गाड़ी में कई पार्ट्स दूसरी कंपनी के लगाए गए, मुरथल स्थित ढाबे पर गाड़ी का सौदा हुआ था।

विज्ञापन
Doctor cheated by selling car in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में सेक्टर-12 निवासी निजी अस्पताल के चिकित्सक को कंडम घोषित फार्च्यूनर (कार) को ठीक कराकर 25 लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी को बीमा क्लेम लेने और कंडम घोषित हो जाने के बाद ठीक कराकर बेच दिया गया। गाड़ी में कई पार्ट्स दूसरे वाहनों के डाल दिए गए। चिकित्सक को इसकी जानकारी सर्विस सेंटर पर जाने के बाद लगी। रुपये वापस मांगने पर उन्हें धमकी दी गई। पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सेक्टर-12 के रहने वाले डॉ. अरुण धनखड़ ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह एक निजी अस्पताल में चिकित्सक हैं। उन्हें एक पुरानी फार्च्यूनर गाड़ी लेनी थी। उसने राजीव हुड्डा निवासी सुखपूरा चौक करनाल से संपर्क किया था। राजीव ने उसे बताया कि एक फार्च्यूनर गाड़ी पंचकूला में बिकाऊ है और उसे लक्ष्य का फोन नंबर दिया। उसने लक्ष्य से बात की और पंचकूला में गाड़ी को देखा। लक्ष्य के साथ साहिल, मुकेश व रविंद्र से भी उसकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन


उन्होंने उसे बताया कि यह गाड़ी हर तरह से बेहतर है। उन्होंने गाड़ी का रेट 27 लाख रुपये बताया। इसके बाद 15 अप्रैल को  लक्ष्य, साहिल, रविंद्र, मुकेश व दो -तीन युवक कार को लेकर मुरथल के पास ढाबे पर आ गए। जहां पर उनका 25 लाख रुपये में सौदा हो गया। उसने आरोपियों को 25 लाख रुपये दे दिए। वह गाड़ी को लेकर घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कार में तकनीकी खराबी आई तो वह 16 अप्रैल को सर्विस सेंटर में गाड़ी की जांच कराने गया। जहां उसे पता चला कि गाड़ी ओरिजनल नहीं है और बुरी तरह से दुघर्टनाग्रस्त है। गाड़ी के इंजन समेत बहुत से पार्ट्स बदले हुए हैं। डॉ.अरुण धनखड़ ने बताया कि तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

इस गाड़ी का 11-12 जनवरी को एक्सीडेंट हुआ था। गाड़ी की रिपेयर एस्टीमेट टोयटा कैपिटल व्हिकल सेल्स व्हीकल्स, गुरुग्राम में 13 लाख 90 हजार 186 रुपये का तैयार हुआ था। गाड़ी के असली मालिक ने बीमा कंपनी से पूरी कंडम गाड़ी की कीमत 15 लाख 50 हजार 712 रुपये प्राप्त कर ली थी।

उसे बीमा कंपनी को इसकी आरसी अथॉरिटी से रद्द करानी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। कंपनी ने इस गाड़ी को साहब स्क्रैप डीलर को बेच दिया। स्क्रैप डीलर ने पुराने और नकली पुर्जे डालकर गाड़ी को अपने स्तर पर रिपेयर कराकर मुकेश, लक्ष्य, रविंद्र के माध्यम से उसे बेचा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बीमा कंपनी के अधिकारियों से भी  इस बारे में पूछताछ करेगी।

 

चिकित्सक के साथ कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।- इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed