फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body thrown into canal after killing in Sonipat of Haryana

Murder in Sonipat: पंच के बेटे की घर से बुलाकर हत्या, शव नहर में फेंका, गले में बंधा मिला कपड़ा

Sat, 04 Mar 2023 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 11:04 PM IST
सार

कंवाली की पंच बबीता के बेटे राहुल का शव दिल्ली में हैदरपुर हेड पर मिला। तीन साथियों पर आरोप है। मृतक व उसके तीनों साथी 27 फरवरी से लापता थे। थाना खुर्द निवासी यशबीर के साथ ही कंवाली निवासी प्रवीन व राहुल कुमार पर हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का आरोप है। 

विज्ञापन
Dead body thrown into canal after killing in Sonipat of Haryana
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में गांव कंवाली की महिला पंच के बेटे को घर से बुलाकर हत्या कर दी गई और शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए नहर में फेंक दिया गया। परिजनों ने तलाश की तो युवक का शव दिल्ली में हैदरपुर हेड पर मिला। मृतक की मां ने बेटे के तीन साथियों पर ही हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी युवकों का कोई सुराग नहीं है। एक युवक के परिजन ने भी उसकी गुमशुदगी की शिकायत दे रखी है। मृ़तक का मोबाइल उसके लापता होने के बाद फतेहपुर गांव के युवक के पास मिला है। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गांव कंवाली निवासी पंच बबीता ने शनिवार को खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। उसके बड़े बेटे राहुल की बाइक को गांव का ही राहुल 27 फरवरी को मांगकर ले गया था। उसके बाद शाम को राहुल ने उसके बेटे राहुल को फोन कर अपनी बाइक ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल को गांव के प्रमोद की दुकान पर बुलाया था। राहुल प्रमोद की दुकान पर गया तो वहां उनके परिवार का विकास भी मौजूद था। विकास ने उसे बताया कि प्रमोद की दुकान के बाहर राहुल व राहुल कुमार के साथ ही गांव का ही प्रवीन अपनी कार लेकर आया था। उनके साथ गांव थाना खुर्द का यशवीर उर्फ शास्त्री भी था। प्रवीन ने अपनी कार प्रमोद की दुकान में खड़ी कर दी और उसके बाद वे सभी कहीं चले गए थे।

बबीता ने बताया कि जब देर शाम राहुल घर नहीं लौटा तो उसके पास फोन किया पर उसने फोन नहीं उठाया था। जिसके बाद दूसरे युवक राहुल को फोन किया तो उसने कहा था कि कुछ देर बाद लौट आएंगे। उसके बाद से चारों का कोई सुराग नहीं लग सका।

28 फरवरी को भी मृतक राहुल के पास फोन किया तो उसका मोबाइल गांव फतेहपुर के युवक के पास मिला था। उसने यह मोबाइल गढ़ी बिंधरौली के पास नहर की झाल के पास पड़ा मिलने की बात कही थी। जिस पर परिजन उससे मोबाइल ले आए।

बबीता ने बताया कि कुछ दिन पहले यशबीर के साथ उसके बेटे राहुल का झगड़ा हो गया था। जिस पर यशबीर ने उसके बेटे को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 3 मार्च को उसका बेटा रोहित व उसके साथी गांव गढ़ी बिंदरौली के पास राहुल का मोबाइल मिलने के स्थान पर तलाश करते पहुंचे। तभी किसी ने सूचना दी कि एक युवक का शव दिल्ली में हैदरपुर हेड पर मिला है। जिस पर वे रात को दिल्ली पहुंचे तो पता चला कि शव राहुल का ही था। राहुल की हत्या कर शव फेंका गया था और गले में कपड़ा बंधा था। बबीता ने खरखौदा पुलिस को बताया कि उसके बेटे की यशबीर ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही प्रवीन व राहुल कुमार के साथ मिलकर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गढ़ी बिंदरौली के पास मिला मोबाइल, खाने-पीने का सामान भी पड़ा था

राहुल के नहीं लौटने पर 28 फरवरी को उसकी बहन रीना ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो फोन गांव फतेहपुर के जसबीर ने रिसीव किया था। उसने बताया था कि उसे मोबाइल गांव गढ़ी बिंदरौली नहर के पास मिला है। जसबीर ने बताया था कि वहां कुछ खाने-पीने का सामान भी पड़ा था। जिस पर राहुल का भाई रोहित जसबीर से मोबाइल लेकर आ गया था।
थाना खुर्द पहुंचे परिजन तो यशबीर के लापता होने का चला था पता

बबीता ने पुलिस को बताया कि जब राहुल का सुराग नहीं लगा था तो उसके ताऊ का बेटा विकास गांव थाना खुर्द में यशबीर के घर गया था। तब यशबीर की मां ने उनको बताया था कि यशबीर भी 27 फरवरी से लापता है।

राहुल की मां गांव की पंच, पिता का हो चुका निधन
मृतक राहुल की मां बबीता रानी गांव की पंच है और पिता रमेश का निधन हो चुका है। मां के अलावा उसकी बड़ी बहन रीना व छोटा भाई रोहित है। राहुल की हत्या के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


गांव कंवाली से लापता युवक का शव का दिल्ली में हैदरपुर हेड पर मिला है। उसके गले में कपड़ा बंधा है। युवक की मां ने गांव के तीन युवकों पर हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। - सुनील कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed