फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of a man found in Ganaur of Haryana

हरियाणा : संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, शव पर महिला के कपड़े और नकली बाल लगे मिले

Fri, 22 Jan 2021 12:51 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a man found in Ganaur of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के गन्नौर में जीटी रोड पर माडर्न कान्वेंट स्कूल के पास खेत में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है। शव पर महिला के कपड़े थे और सिर पर नकली लंबे बाल लगाए गए थे। सूचना पर थाना गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी तरह का चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि माडर्न कान्वेंट स्कूल के पास एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उसके शरीर पर महिला के कपड़े व सिर पर नकली बाल थे। पुलिस ने जांच की तो शव की पहचान गांव लल्हेड़ी खुर्द निवासी नवाब (40) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार मिर्गी या दिल का दौरा पड़ने से नवाब की मौत हुई। हालांकि सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर फिलहाल मामले में 174 की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्नौर थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि खेत में पड़ा शव देखने पर किन्नर का लग रहा था। पुलिस ने उसकी पहचान भी आसपास के किन्नरों से करवाई। जिसके बाद उसके परिजनों को बुलवाया गया। परिजनों ने खुलासा किया कि नवाब किन्नर नहीं पुरुष था और वह शादीशुदा था। आसपास के किन्नरों से पूछताछ में सामने आया कि रात के समय नवाब किन्नर का भेष बनाकर उनके साथ घूमता था। 


जांच अधिकारी एसआई विजयपाल ने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई है। उन्हें नवाब ने बताया था कि वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में बतौर मैनेजर कार्यरत है। उसकी रात की शिफ्ट में ड्यूटी होती है। वह रोज रात को नौकरी पर जाने की बात कह कर घर से निकलता था। नवाब शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed