{"_id":"57f6a1f64f1c1b465927043a","slug":"crime-threaten-woman-son-marriage-gohana-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! मेरे दूसरे बेटे नै बचा ल्यो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब! मेरे दूसरे बेटे नै बचा ल्यो
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब मेरे बेट्े नै बचा ल्यो, वे मेरे बेटे कै गोली मार देंगे। देवीनगर की एक महिला ने पुलिस से यह गुहार लगाई है। महिला के एक बेटे की साल भर पहले ही पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी, जबकि दूसरे बेटे को घुड़चढ़ी के समय गोली मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित महिला ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसके बेटे की 11 अक्टूबर को शादी है।
देवीनगर निवासी विधवा संजीता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि उसे बेटे की जान की रक्षा की जाए। महिला का कहना है कि गत वर्ष 21 अक्टूबर को उसके बेटे गोविंदा की उस समय संदिग्ध हालत में मौत हो गई, जब उसे पुलिस चोरी के मामले में पकड़कर ले गई थी। इस मामले को लेकर कई दिनों तक हंगामा हुआ था। बाद में मामला एसआईटी को सौंपा गया था। हालांकि, अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं हुआ है।
पीड़ित महिला ने बताया कि सरकार ने उसे उसके बेटे की मौत के बदले दो लाख 81 हजार रुपये का मुआवजा दिया था। आरोप है कि उसका एक पड़ोसी मुआवजा राशि में से आधी रकम देने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि 11 अक्तूबर को उसके बड़े बेटे गौतम की शादी है। अब उसके पड़ोसी धमकी मुआवजे की आधी रकम नहीं देने पर घुड़चढ़ी के दौरान उसके बेटे को गोली मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में डीएसपी राजीव देशवाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।