फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

50 लाख की फिरौती मांगने की घटना का खुलासा

Thu, 24 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 24 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime news
थाना शहर गोहाना पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर पचास लाख रुपये की फिरौती मांगने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रौनक, शिवकुमार, प्रवीण उर्फ आर्यन और सूरज निवासी चोपड़ा कॉलोनी, गोहाना है।         
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि श्यामसुंदर निवासी लक्ष्मीनगर गोहाना ने गत 24 नवंबर को थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात युवकों ने कहा कि 50 लाख रुपये का इंतजाम कर ले, वरना तेरे बेटे को जान से मार देंगे। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिस पर टीम ने पुलिस नेटवर्क और विश्वस्त सूत्रों से कार्यवाही करते हुए खंदराई मोड़ गोहाना की सीमा से घटना में संलिप्त उक्त आरोपियों रौनक, शिवकुमार, प्रवीण उर्फ आर्यन और सूरज निवासी चोपड़ा कॉलोनी गोहाना को बुधवार को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने दो मोबाइल खरीद कर फर्जी सिम लेकर इस घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिम को बरामद किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed