फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

सबसे ज्यादा भ्रष्ट राजस्व विभाग, पुलिस दूसरे नंबर पर

Wed, 23 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 23 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की खट्टर सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस नीति को बेशक विपक्षी दल सिर्फ बयान तक सीमित रखते हैं, लेकिन स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की रोहतक रेंज ने इसे धरातल पर उतार दिया है। तभी तो 10 साल पुराना रिकार्ड रेंज विजिलेंस की टीम ने तोड़ा है। 20 दिसंबर तक स्टेट विजिलेंस की टीम 69 मामलों में रेड कर चुकी है, जबकि 10 साल पहले यह आंकड़ा 67 तक पहुंचा था। बता दें कि विजिलेंस के रोहतक रेंज के अंतर्गत पांच जिले आते हैं, जिसमें सोनीपत, रोहतक, झज्जर, करनाल और पानीपत शामिल हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग के सामने आए हैं, सबसे ज्यादा गिरफ्तारी भी इसी विभाग में हुई है। भ्रष्टाचार के मामले में दूसरा नंबर पुलिस का है। कुल 103 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जिसमें 12 राजपत्रित अधिकारी हैं।
विज्ञापन


75 मामले दर्ज 69 में की जा चुकी है रेड, सोनीपत अव्वल
रोहतक रेंज की विजिलेंस टीम ने 1 जनवरी से 20 दिसंबर 2015 तक कुल 75 अभियोग दर्ज किए गए हैं। इसमें से 69 मामलों में विजिलेंस की टीम रेड कर चुकी है, जबकि 6 मामलों में अभी जांच चल रही है। जिलावार बात करें तो सोनीपत में सबसे ज्यादा 22 रेड की जा चुकी हैं। इसी तरह रोहतक में 15, झज्जर में 13, करनाल में 11 और पानीपत में 8 रेड की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी
इन 69 मामलों में सबसे ज्यादा रेड राजस्व विभाग से संबंधित हैं। इसमें ही सबसे अधिक गिरफ्तारी भी सामने आई हैं। रिकॉर्ड के अनुसार राजस्व विभाग में 13 रेड की गईं, जिसमें 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दूसरा नंबर पुलिस महकमे का है। इस महकमे में कुल 10 अभियोग दर्ज किए गए थे, जिनमें 12 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। खास बात यह है कि 12 में से 6 पुलिस कर्मचारी तो सोनीपत में ही गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


103 गिरफ्तार, 12 राजपत्रित अधिकारी

विजिलेंस टीम अब तक कुल 103 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें से 12 आरोपी राजपत्रित अधिकारी हैं, वहीं 66 ऐसे आरोपी हैं, जो गैर राजपत्रित हैं, लेकिन सरकारी कर्मचारी है। इसी तरह से 14 आरोपी ऐसे हैं जोकि ठेकेदार के तहत काम कर रहे हैं। 11 व्यक्ति गैर कर्मचारी हैं।

चुनाव वाले साल 2009 में सबसे कम मामले
विजिलेंस की टीम ने वर्ष 2015 में 10 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा है। 10 वर्ष पहले 67 मामलों में रेड की गई थी। बता दें कि चुनावों के साल 2009 में भ्रष्टाचार के सबसे कम 17 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2014 भी चुनावों के चलते सिर्फ 40 मामलों में ही रेड की गई थी।

मई और अगस्त में सबसे अधिक मामले
महीनों की बात करें तो सबसे अधिक मामले मई और अगस्त माह में सामने आए। इन दोनों महीनों में 11-11 केसों में रेड की गई थी। दूसरा नंबर 10 रेड के साथ जनवरी का आया, इसके बाद 7 रेड के साथ फरवरी, 6-6 रेड के साथ जून, जुलाई, अक्टूबर का नंबर आता है। दिसंबर में अब तक 5, मार्च में 3, सितंबर में 2 और अप्रैल-नवंबर में 1-1 मामला दर्ज किया गया है।


किसी भी तरह की शिकायत आने पर तुरंत गंभीरता से काम किया जाता है। सबसे पहले तो शिकायत के उद्देश्य की जांच की जाती है, कहीं रंजिशन तो शिकायत नहीं दी जा रही है। मामला अगर सही में लंबित है तो तुरंत शिकायत दर्ज कर रेड की प्लानिंग की जाती है। रेंज के सभी कर्मी अच्छी तरह से काम कर रहे हैं।
-पतराम, एसपी, विजिलेंस, रोहतक रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed