{"_id":"34174df31adb488c1ec63d02ef113e1c","slug":"crime-news-hindi-news-1279","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर जलाया युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर जलाया युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सीमा से सटा सोनीपत जिले का इलाका हत्या करके शव फेंकने के लिए डंपिंग स्टेशन बनता जा रहा है। कमासपुर, दहिसरा के बाद अब राठधना रोड पर रजबाहे के पुल के नीचे युवक का अधजला शव और बाइक मिली है। सदर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शाम पांच बजे सूचना मिली कि पुल के नीचे एक शव पड़ा हुआ है। सेक्टर तीन पुलिस चौकी पुलिस व सदर थाना प्रभारी अजय मलिक मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। युवक का नीचे का हिस्सा जला हुआ था। पास में बाइक मिली, जिसे पुल से नीचे फेंका हुआ था। आसपास के लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
पहले भी मिल चुके हैं अधजले शव
इससे पहले दहिसरा गांव के बाहर बिटोड़ों में दो अधजले शव मिले थे। पोस्टमार्टम से पता चला था कि दोनों शव लड़कियों के थे। आज तक पुलिस हत्यारों को पकड़ना तो दूर, मृतकों की शिनाख्त तक नहीं कर सकी। इससे पहले हाईवे पर सेक्टर सात के पास देवीलाल पार्क में संदूक के अंदर एक युवक और युवती के नग्न हालत में क्षतविक्षत हालत में शव मिले थे, जिनकी आज तक पहचान नहीं हो सकी है।