फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

तीन साल से घुड़चढ़ी नहीं हुई कामी में

Tue, 16 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 16 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime news
गांव कामी के कई युवक पहले भी अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि के चलते कुख्यात रहे हैं। हालांकि आपराधिक गलियारों में देवेंद्र उर्फ लीलू की जो चहलपहल थी, वो अन्य किसी की नहीं थी। उसकी दहशत का आलम यह है कि पिछले तीन सालों के दौरान गांव में होने वाले विवाह समारोह में घुड़चढ़ी की रस्म नहीं हुई। इसके पीछे वजह यह थी कि एक शादी समारोह में घुड़चढ़ी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुखबिरी के शक में वारदात को अंजाम देन की चर्चा रही, लेकिन पुलिस के यहां यह मामला दर्ज नहीं हुआ था। अपराधियों की दहशत के आगे परिजनों ने पुलिस को शिकायत तक नहीं दी। उस दिन के बाद से गांव कामी में या तो घुड़चढ़ी होती ही नहीं है और अगर होती है तो एक-दो गली में घुमाकर इतिश्री कर ली जाती है।
विज्ञापन


12वीं में आई थी मेरिट, पिता फौजी
देवेंद्र किसी समय पढ़ाई में बहुत होशियार होता था। सूत्र बताते हैं कि 12वीं कक्षा में देवेंद्र ने मेरिट हासिल की थी। पिता फौजी थे, इसीलिए घर में भी पूरी सख्ती रहती थी। हालांकि 12वीं के बाद अचानक से देवेंद्र की लाइन बदल गई और वह अपराध की दुनिया में चला गया। पहले लूटपाट और फिर गांव में ही हत्या की वारदात में शामिल रहा। बता दें कि देवेंद्र को परिजनों ने बेदखल कर रखा है।
विज्ञापन


गांव में थी गैंगवार की आशंका
बताया जा रहा है कि गांव में काफी समय पहले एक युवक की हत्या हो गई थी। उसकी मां ने हत्यारों को मारने के लिए देवेंद्र को सुपारी दे रखी थी। इसके बाद से देवेंद्र गांव में काफी सक्रिय था। यदा-कदा छिपते-छिपाते गांव में पहुंच ही जाता था। हाल के समय में गांव में ही एक महिला नेता (जो हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में जीती थी) उसके पति के साथ भी देवेंद्र की काफी खींचतान चल रही थी। दोनों तरफ से रोजाना 20-20 युवकों की फौज को तैयार किया जा रहा था। दोनों पक्षों द्वारा कई बार गांव में हवाईफायर भी किए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मामले थे दर्ज
देवेंद्र उर्फ लीलू पर पहला मामला वर्ष 2001 में दर्ज किया गया था। इसके बाद एक-एक करके पुलिस के पास दर्ज 15 मामलों में देवेंद्र की संलिप्तता पाई गई थी। इसमें से दो मामले पानीपत और एक-एक मामले करनाल और कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हैं। हत्या के दो मामले भी देवेंद्र पर दर्ज हैं। खास बात यह है कि 14 मामलों में वह गिरफ्तार किया जा चुका था। इन मामलों में उसके साथी गांव कामी के संदीप, पवन, आशीष तथा मोहाना का सुनील रह चुके हैं।

लूट और डकैती के सबसे अधिक मामले
अपराधी की दुनिया में देवेंद्र का आधिकारिक जन्म वर्ष 2001 में लूट की वारदात में नामजद होने से हुआ था। इसके बाद 10 मामले उस पर लूट और डकैती के दर्ज हुए थे। हालांकि देवेंद्र पर हत्या और दो हत्या के प्रयास के भी दो-दो मामले दर्ज हैं। खास बात यह है कि सोनीपत में देवेंद्र वर्ष 2005 और 06 के दौरान ही सबसे अधिक सक्रिय रहा था। इसके बाद तो उसने 2011, 12 और 14 में जिले में एक-एक वारदात को अंजाम दिया, वो भी अपना खौफ जिंदा रखने के लिए।


नकली डीएसपी बनकर भी की थी डकैती
बताया जा रहा है कि देवेंद्र उर्फ लीलू आपराधिक छवि का होने के साथ-साथ शातिर मिजाज भी था। वर्ष 2005 में वह डीएसपी बनकर डकैती तथा जालसाजी करने का आरोपी रह चुका है। उस दौरान गांव के ही एक युवक को अपनी गाड़ी का चालक बनाकर गाड़ी पर लाल बत्ती लगाए घूमने वाले देवेंद्र को समालखा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed