{"_id":"d177785b5599de9fe62fa9f1f13a37b8","slug":"crime-hindi-news-995","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान इंडिया देखकर बनाई 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की प्लानिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सावधान इंडिया देखकर बनाई 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की प्लानिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
आढ़ती को फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने टीवी सीरियल सावधान इंडिया देखकर फिरौती मांगने की प्लानिंग की थी। सावधान इंडिया के एक एपिसोड में अपराधी बल्ली को देखकर ही उन्होंने अपने आपको फोन पर बल्ली बताकर आढ़ती से फिरौती मांगी थी। फोन पर यह भी बताया था कि वे रोहिणी जेल में बंद है। इस मामले में मंगलवार को थाना शहर में डीएसपी राजीव ने पत्रकारवार्ता भी की।
ये है मामला
21 नवंबर को विश्वबंधु आर्य निवासी मसद मोहल्ला ने थाना शहर सोनीपत पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में दिल्ली के आढ़ती विश्वबंधु ने बताया कि उसके पास दो युवकों ने फोन कर 50 लाख की फिरौती मांगी है। युवकों ने उसे अपना नाम बल्ली उर्फ विक्की तथा दीपक पांडेय बताया है। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को कुंडली बार्डर से जितेंद्र उर्फ जतिन निवासी फतेहपुर बिहार फिलहाल समयपुर बादली एवं जोनी निवासी जहांगीरपुरी को काबू कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन और फर्जी आईडी पर लिए गए दो सिम भी बरामद कर लिए हैं।
50 लाख मांगे 10 लाख में बनी थी बात
जांच में सामने आया है कि जितेंद्र और जोनी ने फोन पर धमकी देते हुए 50 लाख की फिरौती मांगी थी, लेकिन बात करते-करते वे 10 लाख की फिरौती पर मान गए थे। सोमवार को जब इन्हें गिरफ्तार किया गया तो, यह दोनों कुंडली बॉर्डर पर मिलने वाले थे। पुलिस के अनुसार मोबाइल नंबर स्विच ऑफ थे, लेकिन सोमवार को इन्होंने सिम फोन में डाले तो इनकी लोकेशन ट्रैस करते हुए पुलिस कुंडली बॉर्डर पहुंच गई। बॉर्डर पर सबसे पहले जोनी को काबू किया गया और जब जितेेंद्र उससे मिलने पहुंचा तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।