{"_id":"db79f3b395f854f0c1a32654a9a27a11","slug":"crime-hindi-news-959","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनेश की मौत हादसा नहीं, हत्या : परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनेश की मौत हादसा नहीं, हत्या : परिजन
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
10 दिन पहले सोनीपत-महलाना रोड पर गांव महलाना के पास हुई एक युवक की मौत के मामले में परिजनों ने सोमवार को थाना सदर परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन
परिजनों ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हत्या का मामला है, जबकि पुलिस इसे हादसा दिखा रही है। परिजनों के हंगामे पर थाना सदर प्रभारी ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि 31 अक्टूबर को विकास नगर निवासी दिनेश का शव गांव महलाना के पास मिला था। परिजनों ने बताया था कि वह स्कूटी पर सवार हो कर घर से निकला था। उसके बाद उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में सड़क हादसे का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
हालांकि मामले में संदेह को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम बुलाकर जांच की गई थी। परिजनों ने बताया कि दिनेश की स्कूटी पर किसी भी तरह के हादसे के निशान नहीं थे। उन्हें संदेह है कि दिनेश की हत्या की गई है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद हमने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था। संदेह के चलते ही मौके पर एफएसएल की टीम बुलाकर जांच करवाई गई थी। पोस्टमार्टम के बाद भी विसरा जांच के लिए भेजा जा चुका है। जांच जारी है। अजय मलिक, प्रभारी, थाना सदर।