फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

ब्लाइंड मर्डर में चार आरोपी किए काबू

Thu, 29 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 29 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
गांव मंडौरा के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पास हत्या कर फेंके गए राजू के शव के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने चार आरोपियों को काबू किया है। आरोपी गांव गढ़ी बिंदरौली निवासी सुनील, विकास, बृजेंद्र और हरिओम हैं। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते राजू को शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी और बाद में उसके शव को नहर के पास फेंक दिया था। तीन दिन बाद पुलिस ने क्षतविक्षत अवस्था में शव बरामद किया था। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि मामले से जुड़े सबूत एकत्र किए जा सके।
विज्ञापन

गांव मंडौरा निवासी अनीता ने 12 अक्टूबर को बारोटा चौकी में शिकायत दी थी कि उसका पति राजू (32) राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करता था। वह 10 अक्टूबर को फैक्टरी में चौकीदार से यह कहकर निकला था कि वह मंदिर में जा रहा है, वहां से वह एक घंटे में वापस लौट आएगा। राजू के घर पर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अनीता ने अज्ञात पर राजू को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तलाश शुरू की तो 13 अक्टूबर को पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पास गड्ढे में राजू का शव बरामद किया गया। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो उसमें खुलासा हुआ था कि राजू की तेजधार हथियार से हत्या की गई है। आरोपियों ने राजू की हत्या करना कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में गई राजू की जान
पुलिस का कहना है कि सुनील और राजू पहले ट्यूलिप कंपनी में काम करते थे। वह अक्सर साथ रहते थे। इसी बीच एक दिन नशे में झगड़ा भी हो गया था। बाद में राजू ने वहां से नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन सुनील उससे रंजिश रखने लगा। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे दिया। 10 अक्टूबर को अपने गांव जाते समय रास्ते में सुनील को राजू मिल गया था। वह अपने तीन साथियों के साथ था। उसी दौरान उसने हत्या का षड्यंत्र रच दिया। उसने राजू को बहाने से अपने साथ चलने को कहा। उसने कहा कि उसके साथी का जन्मदिन है और पार्टी दे रहा है। वह उसे अपने साथ नहर के पास ले गए और वहां पर शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। बाद में शव को गड्डे में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम कराने पर हत्या की पुष्टि हो गई थी। पुलिस हत्यारोपियों रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और सभी सबूत एकत्रित करेगी।
-कुलदीप सिंह, बारोटा चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed