फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

गैंगरेप की सूचना के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पहुंची हाईवे

Thu, 25 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Thu, 25 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime

जीटी रोड पर दंगों के दौरान महिलाओं से कथित गैंगरेप की सूचना पाकर न केवल बुधवार को जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया, बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी कुराड़ गांव की खाक छानने लगी।

विज्ञापन


आते ही उन लोगों से पूछताछ की। बकौल आयोग, अभी तक ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है कि घटना हुई है। अगर कोई पीड़ित महिला है या महिलाएं हैं तो उन्हें आयोग खुद ढूंढने का प्रयास करेगा। बताया जाता है कि दो दिन से हसनपुर, कुराड़ व आसपास के एरिया में चर्चा फैल गई कि उपद्रवियों ने न केवल वाहन फूंके, बल्कि महिलाओं की अस्मत भी लूटी है।
विज्ञापन


कुछ ढाबा मालिकों के सामने महिलाओं को बस में बैठाकर भेजा गया। इससे चर्चा के बुधवार को सार्वजनिक होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुबह खुद प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह व आईजीपी परमजीत अहलावत जीटी रोड पर पहुंचे और चर्चा से संबंधित बताए गए लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद आईजीपी परमजीत अहलावत ने कहा कि अभी तक ऐसा कुछ नहीं सामने आया है। उन्होंने खुद ग्रामीणों से लेकर ढाबा मालिकों तक से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 साल जीटी रोड पर किया सफर, कभी नहीं देखा ऐसा मंजर

दिल्ली से कुराड़ पहुंचे हरमेश लाल ने बताया कि वे ठेकेदारी का काम करते हैं। इसके चलते दिल्ली से बाहर आना-जाना लगा रहता है। उसे इस रोड पर सफर करते 50 साल हो गए, लेकिन ऐसा मंजर पहली बार देखा। उस रात वे पानीपत से आए थे। रास्ते में अहमदाबाद का एक युवक व युवती भी कार में सवार हो गए।


तड़के करीब ढाई-तीन बजे अचानक वाहनों को उपद्रवियों ने रोक लिया। एक-एक के करके वाहनों में आग लगा दी। जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। महिलाओं ने बचने के लिए आसपास के ढाबों में शरण ली। किसी तरह प्रशासन की टीम पहुंची और खौफजद्दा यात्रियों को बस में बैठाकर सोनीपत ले गए, वहां से दिल्ली पहुंचाया। दहशत की वह रात कभी नहीं भूल पाएंगे।

मामले की जांच की है, लेकिन दुष्कर्म के तथ्य सामने नहीं आए हैं और न ही कोई पीड़ित आगे आया है। अगर कोई पीड़ित आगे आता है तो जरूर कार्रवाई होगी।
रेखा शर्मा, सदस्य, राष्ट्रीय महिला आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed