फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

चाची के साथ साजिश रच युवती से दुराचार

Fri, 01 Jan 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना Updated Fri, 01 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन

उपमंडल के एक गांव में युवक द्वारा अपनी चाची के साथ साजिश रच गांव की ही युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार और उसकी चाची के खिलाफ साजिश रचने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवती ने शिकायत दी कि वह 29 दिसंबर शाम चार बजे घर पर स्कूल का काम कर रही थी। उसके पास गांव के युवक अंकित का फोन आया कि वह सारा काम छोड़ गोहाना आ जाए। उसने गोहाना जाने से मना कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी की चाची उसके घर आई और कहा कि वह कुछ पैसे और अपने सारे कागजात लेकर गोहाना चली जाए, नहीं तो वह जहर खा लेगा। इसके लिए उसे गोहाना से एक बाइक भी भेजी है।
विज्ञापन


इसके बाद वह गोहाना आने को तैयार हो गई। अंकित की चाची और वह गोहाना बस स्टैंड पर पहुंच गई, जहां पहले से ही अंकित मौजूद था। आरोपी ने उसे रोहतक जाने वाली बस में बैठाया और अपने साथ अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर चला गया और रात को शराब पीकर लौटा। जहां अंकित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गांव पहुंचकर अंकित की चाची ने युवती के परिजनों को पुलिस में शिकायत न देने की बात कही और युवती को जल्द वापस लाने की कही। अगले दिन युवती घर पहुंची और पूरी घटना को परिजनों को बताया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी अंकित और उसकी चाची के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed