फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime, arrest, production, warrant, case, police, sonipat

रोहतक के आरोपी को लिया प्रोडक्शन वारंट पर

Sun, 09 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 09 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime, arrest, production, warrant, case, police, sonipat
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
गांव कुमासपुर के पास स्थित ओमेक्स सिटी में प्रॉपर्टी डीलर विनोद की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी रोहतक के गांव डोभ निवासी रोहताश है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


गांव शाहपुर तुर्क निवासी रमेश ने 10 मार्च, 2014 को मुरथल थाना में शिकायत दी थी कि उसके भाई विनोद की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के समय उसका भाई ओमेक्स सिटी स्थित अपने प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्यालय में था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में गांव गुहणा निवासी दीपक की प्रेमिका निकिता को 5 सितंबर, 2014 को गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस के सामने पर्दा उठाया था कि वह अक्सर दीपक को विनोद के फ्लैट में आकर मिलती थी।
विज्ञापन


यहीं पर विनोद ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिसकी शिकायत उसने दीपक को की थी। वारदात की रात दीपक उसके कहने पर ही विनोद के पास अपने साथियों के साथ आया था। वहां पर उसकी दीपक के साथ कहासुनी हुई थी, जिसमें दीपक ने विनोद के सिर में पहले शराब की बोतल मार दी थी और बाद में उसे गोली मार दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए निजामपुर माजरा निवासी आशीष व उसके साथी देवेंद्र को काबू किया था। अब मामले में कार्रवाई करते हुए मुरथल थाना में नियुक्त एसआइ कुलदीप सिंह टीम ने आरोपी रोहताश को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है और आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed