{"_id":"643a34416437058443024bd6","slug":"contract-worker-shot-dead-in-sonepat-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में अनुबंध कर्मी की गोली मारकर हत्या: सुबह परिजन उठाने पहुंचे तो मिली लाश, एक खोल भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में अनुबंध कर्मी की गोली मारकर हत्या: सुबह परिजन उठाने पहुंचे तो मिली लाश, एक खोल भी बरामद
Sat, 15 Apr 2023 10:52 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 15 Apr 2023 10:52 AM IST
सार
सोनीपत के गांव राजपुर और दिल्ली सीपीडब्ल्यूडी में अनुबंध कर्मी की गोली मारकर हत्या मामला सामने आया है। युवक को परिजन सुबह उठाने के लिए छत पर पहुंचे तो गोली लगी मिली। बताया जा रहा है कि मौके से एक खोल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सोनीपत में युवक की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गन्नौर के गांव राजपुर में घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे दिल्ली सीपीडब्ल्यूडी के अनुबंध कर्मी की रात को अज्ञात हमलावरों ने दो गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह जब वह नौ बजे तक उठकर नीचे नहीं आए तो परिजन उन्हें उठाने पहुंचे। तब गोली मारने का पता लगा। मामले की सूचना बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू दी है।
विज्ञापन
मामले की सूचना के बाद बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची
गांव राजपुर निवासी रोहित (25) दिल्ली सीपीडब्ल्यूडी में अनुबंध कर्मी थे। वह देर रात करीब 11 बजे घर आए थे। उसके बाद वह पहली मंजिल पर बने कमरे में जाकर सो गए। वह अक्सर सुबह उठकर नीचे आ जाते थे, लेकिन शनिवार सुबह नौ बजे तक नीचे नहीं आए तो परिजन उन्हें उठाने के लिए छत पर पहुंचे। उनके कमरे में जाकर देखा तो रोहित बेड पर बेसुध पड़े थे। उसके सीने के पास खून बह रहा था।
विज्ञापन
दिल्ली सीपीडब्ल्यूडी में कार्यरत था 25 वर्षीय युवक
परिजनों ने देखा कि उसके सीने पर गोली लगी थी और वहां पर एक खोल भी पड़ा था। जिस पर मामले की सूचना अन्य सदस्यों व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी संदीप कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। वहीं एसीपी आत्माराम भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस जांच में सामने आया कि सीने के बाद दो गोली मारकर युवक की हत्या की गई है। पुलिस टीम गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन