{"_id":"6343b4e147543178773c93c1","slug":"cm-flying-squad-and-food-and-safety-department-team-raids-on-dairy-in-gannaur-and-took-samples-of-food-items","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: डेयरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, भरे दूध-घी के नमूने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: डेयरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, भरे दूध-घी के नमूने
Mon, 10 Oct 2022 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:30 AM IST
सार
टीम को डेयरी से 150 किलोग्राम मावा, 100 किलोग्राम पनीर, 220 किलोग्राम दही व 50 किलोग्राम सोया चाप बरामद की।
विज्ञापन
डेयरी पर रेड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
त्योहारी सीजन के साथ ही मिलावट का खेल शुरू हो जाता है। ऐसे में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए छापा मार कार्रवाई की जा रही है। गन्नौर में नगर पालिका रोड पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मार कार्रवाई करते हुए डेयरी की दुकान से खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए।
विज्ञापन
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के जिला प्रभारी वीरेंद्र कुमार व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की करनाल टीम के इंस्पेक्टर सुरेंद्र शर्मा व एसआई सुनील कुमार की टीम नगरपालिका रोड स्थित खान डेयरी पर पहुंची। टीम को डेयरी से 150 किलोग्राम मावा, 100 किलोग्राम पनीर, 220 किलोग्राम दही व 50 किलोग्राम सोया चाप बरामद की।
विज्ञापन
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने चारों खाद्य पदार्थों के अलग-अलग नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला चंडीगढ़ में भेजा जाएगा। नमूने की रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। टीम की छापा मार कार्रवाई की जानकारी मिलते ही गन्नौर के अन्य डेयरी संचालकों में भी हड़कंप मचा रहा। कई डेयरी संचालकों ने छापा मार कार्रवाई के डर से अपनी दुकानें बंद कर दी।
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके साथ मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम के साथ नगर पालिका रोड स्थित खान डेयरी पर छापा मारा है। वहां से चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।