फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cash stolen from bag of woman in e-rickshaw in Sonipat

Sonipat: ई-रिक्शा सवार महिला के बैग से 1.25 लाख रुपये चोरी, दो महिलाओं पर चोरी का शक

Tue, 10 Jan 2023 08:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 08:05 PM IST
सार

महिला बेटी संग ई-रिक्शा में सवार होकर दूसरी बेटी के घर जा रही थी। ओल्ड डीसी रोड से ई-रिक्शा में दो महिलाएं व एक बच्चा सवार हुए, महिलाओं पर चोरी का शक किया जा रहा है। नकदी बैग के अंदर छोटे बैग में रखी थी। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Cash stolen from bag of woman in e-rickshaw in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में ई-रिक्शा में सवार होकर छोटी बेटी के साथ दूसरी बेटी के घर जा रही महिला के पर्स से 1.25 लाख रुपये चोरी हो गए। पीड़िता जब बेटी के घर पहुंची तो चोरी का पता लगा। महिला का आरोप है कि ओल्ड डीसी रोड से दो महिलाएं एक बच्चे के साथ सवार हुई थीं। शक है कि उन्होंने ही रुपये चोरी किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


इंदिरा कॉलोनी निवासी वीना ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह 7 जनवरी को अपनी बेटी दिल्ली के आदर्श नगर की रहने वाली शिवानी के साथ सुभाष चौक के पास मिष्ठान भंडार पर आई थी। उनके बैग के अंदर सवा लाख रुपये यहां से वह अपनी बेटी के साथ दूसरी बेटी रितिका के घर सेक्टर-15 में जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हो गई।
विज्ञापन


जब वह कच्चे क्वार्टर के पास पहुंची तो वहां से दो महिला और एक बच्चा सवार हुए। तीनों मामा भांजा चौक के पास साइकिल की दुकान के सामने उतर गए। इसके बाद ई-रिक्शा चालक उन्हें लेकर सेक्टर-15 में पहुंच गया। वह ई-रिक्शा से उतरकर अपनी बेटी के घर में चली गई। अंदर जाने के बाद जब उन्होंने बैग को खोला तो उसके अंदर छोटे पीले रंग के बैग में रखी 1.25 लाख रुपये की नकदी गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीना ने बताया कि उन्हें पूरा शक है कि नकदी को ई-रिक्शा सवार महिलाओं ने चोरी किया है। उन्होंने अपने स्तर पर उनके बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर अब उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने महिला के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, सादे कपड़ों में भी पुलिस टीम को तैयार किया 
मामले के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की टीम को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया है। हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। 
 
पहले भी हो चुकी है इस तरह चोरी की वारदात 

  • 13 अप्रैल, 2022 को ई-रिक्शा में सवार चिकित्सक की मां के बैग से 17 हजार रुपये व सात डेबिट कार्ड से भरा पर्स, ई-रिक्शा में सवार हुई दो अन्य महिलाओं पर शक जताया था। उनके साथ बच्चा भी था।
  • 10 अक्तूबर, 2021 को ऑटो में महिला के थैले से 38 हजार रुपये से भरा पर्स चोरी हुआ। 
  • 6 अक्तूबर, 2021 ई-रिक्शा में सवार होकर मायके जा रही महिला के बैग से आभूषण व नकदी से भरा पर्स चोरी किया गया था। ई-रिक्शा में बच्चे के साथ सवार हुई दो महिलाओं पर जताया था शक।


महिला ने पर्स से नकदी चोरी किए जाने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही महिलाओं का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed