{"_id":"63bbadde2dd66b1b16773061","slug":"cash-and-mobile-loot-from-truck-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: ट्रक का शीशा तोड़कर नकदी और मोबाइल लूटा, देर रात कोहरे के चलते हाईवे किनारे खड़ा किया था ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: ट्रक का शीशा तोड़कर नकदी और मोबाइल लूटा, देर रात कोहरे के चलते हाईवे किनारे खड़ा किया था ट्रक
Mon, 09 Jan 2023 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:32 AM IST
सार
भिवानी के गांव मीराण निवासी पवन कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह और उनके गांव का कुलवी गुरुग्राम स्थित रेडी फाइन बिनौला कंपनी की गाड़ी पर चालक व क्लीनर है। वह रविवार रात को ट्रक को कंपनी से लेकर पंजाब के लुधियाना के लिए चले थे।
विज्ञापन
मुरथल पुलिस स्टेशन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर भिगान चौक के पास खड़े ट्रक का शीशा तोड़कर घुसे बदमाश चालक और क्लीनर को डराकर नकदी और मोबाइल लूटकर भाग गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। देर रात चालक व क्लीनर ने कोहरा होने के चलते ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर रखा था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। मुरथल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
भिवानी के गांव मीराण निवासी पवन कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह और उनके गांव का कुलवी गुरुग्राम स्थित रेडी फाइन बिनौला कंपनी की गाड़ी पर चालक व क्लीनर है। वह रविवार रात को ट्रक को कंपनी से लेकर पंजाब के लुधियाना के लिए चले थे। जब वह रात साढ़े 11 भिगान चौक के पास पहुंचे तो सड़क पर काफी कोहरा छाया था। जिससे हादसे की आशंका के चलते उन्होंने ट्रक को संपर्क मार्ग पर एक तरफ खड़ा कर दिया। वह ट्रक के अंदर लेटकर आराम करने लगे।
इसी दौरान किसी ने उनके ट्रक की खिड़की खोलने के लिए आवाज देनी शुरू कर दी। उन्होंने खिड़की खुलवाने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं आया। इसी दौरान किसी ने उसकी तरफ के शीशे को रॉड मारकर तोड़ दिया। बाद में कई युवक खिड़की खोलकर अंदर आ गए। उन्होंने डराकर उससे पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन और ट्रक की चाबी छीन ली। बाद में वह कार में सवार होकर भाग गए। कोहरा व अंधेरा होने के चलते वह उनके चेहरे व गाड़ी का नंबर नहीं देख सके। जिस पर उन्होंने तड़के पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार सुबह लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगा रही है।