फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered for obstructing government work in Jind

जींद: सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में नौ नामजद व 110 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
सार

एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की का भी आरोप लगा है।

विज्ञापन
Case registered for obstructing government work in Jind
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद में उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव के लोगों द्वारा नाबालिग का अपहरण करने के मामले में एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने नौ नामजद कर 110 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंट पवन कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ फरवरी को छात्तर और खरकगादियां गांव के लोग नाबालिग के गुम होने के मामले में एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने आ रहे थे। पुलिस ने उक्त लोगों को पीछे ही रोकने की कोशिश की लेकिन नहीं माने और उल्टा पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की कर सरकारी काम में बाधा डाली।
विज्ञापन


वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन भी नहीं किया। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि छात्तर गांव के सुशील, नरेश, अमरदीप उर्फ अमरनाथ, नरेश, कृष्ण, दिनेश, नरेश और खरकगादियां गांव के गुलशन उर्फ अमित, बरहा गांव के संदीप को नामजद कर 110 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने, पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                  

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से मिलकर लगाई लड़की को बरामद करने की गुहार

उचाना थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की का अपहरण करने व लड़की को बरामद करवाने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी ने लोगों को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed