फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cantor driver shot dead in Sonepat

सोनीपत में कैंटर चालक को गोलियों से भूना: बदमाशों ने युवक को मारी 5 गोली, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 03 Apr 2023 01:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 03 Apr 2023 01:58 PM IST
सार

सोनीपत में दोपहर कैंटर चालक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। गांव कुमासपुर निवासी सुमित ने बताया कि उनके भाई अमित उर्फ चिक्कू (33) पैदल गांव किशोरा की तरफ पैदल जा रहे थे। वह कैंटर चालक थे। किशोरा की तरफ से बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने उनकी पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Cantor driver shot dead in Sonepat
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव कुमासपुर के पास किशोरा रोड पर सोमवार दोपहर कैंटर चालक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Fatehabad: विधायक ने डीसी व डीएमसी के साथ नगर परिषद कार्यालय में की छापेमारी, नदारद मिले 6 कर्मचारी
विज्ञापन


गांव निवासी के अनुसार
गांव कुमासपुर निवासी सुमित ने बताया कि उनके भाई अमित उर्फ चिक्कू (33) पैदल गांव किशोरा की तरफ पैदल जा रहे थे। वह कैंटर चालक थे। किशोरा की तरफ से बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने उनकी पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक मौके से भाग गए। मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखकर घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल टीम ने जांच आरंभ कर दी। साथ ही बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed