फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Body of Newborn girl found in a garbage dump in Sonipat of Haryana

मानवता शर्मसार: कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव, गर्भ छिपाने या बेटी पैदा होने पर फेंकने की अंदेशा

Thu, 05 May 2022 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 09:04 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र में दीपालपुर रोड पर कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का शव मिला। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। गर्भ छिपाने या बेटी पैदा होने पर कूड़े के ढेर में फेंकने का अंदेशा है। अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Body of Newborn girl found in a garbage dump in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र के गांव दीपालपुर में मानवता को शर्मसार करते हुए नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में फेंकने का मामला सामने आया है। लोगों ने बच्ची का शव पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का मानना है कि किसी ने बेटी पैदा होने या लोक लाज के भय से नवजात को यहां फेंक दिया है। नवजात की मौत कैसी हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी।   

विज्ञापन

 

बहालगढ़ थाना पुलिस को बुधवार देर शाम सूचना मिली कि दीपालपुर पावर हाउस के पास कूड़े के ढेर में नवजात का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो पता लगा कि नवजात बच्ची थी। उसको यहां पर लाकर कपड़े में लपेटकर फेंक दिया गया। वहां पर कई कुत्ते एकत्रित हो गए थे, जिसके चलते लोगों की निगाह बच्ची पर पड़ी।

विज्ञापन

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कुछ लोगों का मानना था कि किसी युवती ने शादी से पहला बच्चा होने पर अपना अपराध छिपाने के लिए नवजात को यहां पर फेंक दिया है। वहीं पुलिस व अन्य लोगों का मानना है कि बेटी पैदा होने या गर्भ छिपाने के लिए उसको यहां पर फेंक दिया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नवजात को फेंकने वालों का लगाया जा रहा पता 
पुलिस ने नवजात शिशु का शव फेंकने वालों की पहचान के लिए पावर हाउस की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग व आसपास के निजी अस्पतालों से हाल ही हुई डिलिवरी की जानकारी मांगी है। पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 


 

गांव दीपालपुर के पास नवजात शिशु का शव मिला है। उसको फेंकने वालों का पता लगाया जा रहा है। नवजात शिशु के शव पर किसी अस्पताल का टैग नहीं मिला है। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed