{"_id":"585981024f1c1b8e03e39a4e","slug":"bjp-leader-was-killed-by-relatives-flower-trillion-revolver-bullet-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता फूल खरब की लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गई थी रिश्तेदारों को गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता फूल खरब की लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गई थी रिश्तेदारों को गोली
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता फूल खरब को अदालत में ले जाने के लिए हिरासत में लिए हुए एसआईटी की टीम।
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के मुरथल रोड स्थित राजीव कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड में मंगलवार को एसआईटी ने भाजपा नेता फूल खरब को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक जांच में खुलासा हुआ है कि भाजपा नेता फूल खरब के पास 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर थी। प्रोपर्टी नाम करवाने को लेकर दोनों पक्षों में अचानक कहासुनी हो गई, जिसके चलते इसी रिवाल्वर से फायरिंग हो गई। इसमें फूल के सगे साले राजबीर व उसके चाचा के लड़के देवेंद्र की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस अब रिमांड के दौरान भाजपा नेता की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद करने का प्रयास कर रही है।
एसआईटी इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ ने बताया कि पूछताछ में फूल ने बताया कि उससे ससुर की जमीन उसके बेटों व बेटियों के नाम हो गई थी। जमीन को लेकर गोहाना में दोनों पक्ष एकत्रित हुए। वहां कहासुनी हो गई। इसके बाद रिश्तेदार व ससुराल पक्ष के लोग सोनीपत स्थित राजीव कॉलोनी में आ गए। यहां पर दोनों पक्षों में बातचीत चल ही रही थी कि आपस में तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ा कि फायरिंग शुरू हो गई।
इसमें फूल के साले राजबीर व उसके चाचा के लड़के देवेंद्र की मौत हो गई, जबकि नरेंद्र व सचिन जख्मी हो गया। झज्जर जिले के गांव जहांगीरपुर निवासी सचिन के बयान पर भाजपा नेता फूल खरब व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। तभी से फूल पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जिसे सोमवार को एसआईटी के सामने सरेंडर कर दिया था।