{"_id":"63d4bc3b992e040886273ed2","slug":"bike-riders-snatched-tablet-from-student-near-mittal-hospital-in-model-town-in-sonipat-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा से छीना टैबलेट, सहपाठी छात्रा के साथ जा रही थी पीड़िता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा से छीना टैबलेट, सहपाठी छात्रा के साथ जा रही थी पीड़िता
Sat, 28 Jan 2023 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:40 AM IST
सार
जीवन नगर में राम मंदिर के पास रहने वाली छात्रा फरहीन ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से यूपी की रहने वाली है। उसे सरकार की ओर से पढ़ाई के लिए सैमसंग कंपनी का टैबलेट मिला हुआ है। वह अपनी सहेली के साथ जा रही थी तभी आरोपी उसका टैबलेट छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
सोनीपत में मॉडल टाउन में मित्तल अस्पताल के पास बाइक सवार दो झपटमार 11वीं कक्षा की छात्रा के हाथ से टैबलेट छीनकर भाग गए। छात्रा ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जीवन नगर में राम मंदिर के पास रहने वाली छात्रा फरहीन ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से यूपी की रहने वाली है और फिलहाल रमेश के मकान में परिवार संग किराये पर रह रही है। फरहीन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसने बताया कि उसे सरकार की ओर से पढ़ाई के लिए सैमसंग कंपनी का टैबलेट मिला हुआ है। वह अपनी सहेली लक्ष्मी के साथ टैबलेट लेकर मॉडल टाउन के पास मित्तल अस्पताल के सामने से पैदल जा रही थी।
इसी दौरान बाइक पर पीछे से 2 युवक आए और उसके हाथ से टैबलेट छीन कर भाग गए। उसने शोर मचाया, लेकिन लोगों के पीछा करने से पहले ही बाइक सवार भाग निकले। थाना सिविल लाइन प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि छात्रा फरहीन की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी चेक कर रही है। बाइक सवार युवकों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।