{"_id":"61606cda8ebc3e289c7473e2","slug":"big-reveals-by-fetal-sex-investigation-gang-in-police-interrogation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग जांच गिरोह का कोड वर्ड: ‘मिठाई अच्छी बनी है’ तो लड़का, ‘मिठाई में कमी है’ तो लड़की, पूछताछ में बड़ा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भ्रूण लिंग जांच गिरोह का कोड वर्ड: ‘मिठाई अच्छी बनी है’ तो लड़का, ‘मिठाई में कमी है’ तो लड़की, पूछताछ में बड़ा खुलासा
Fri, 08 Oct 2021 09:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:43 PM IST
सार
भ्रूण लिंग जांच के आरोप में पकड़े गए महिला और एक व्यक्ति ने बड़ा खुलासा किया है। दोनों ने दिल्ली के एक दलाल के संपर्क में होने की बात कबूल की है। पुलिस ने पांच अक्तूबर को भ्रूण लिंग जांच के नाम पर 40 हजार रुपये लेते इन्हें पकड़ पकड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘मिठाई अच्छी बनी है’ तो लड़का व ‘मिठाई में कमी है’ तो लड़की होने की सूचना दी जाती थी। भ्रूण लिंग जांच गिरोह के यह कोड वर्ड होते थे, जिनका वे इस्तेमाल करते थे। यह खुलासा भ्रूण लिंग जांच में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान हुआ है। भ्रूण लिंग जांच के आरोप में गिरफ्तार निजी अस्पताल के तकनीशियन दीपक व आरोपी महिला मीना को पुलिस ने रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब की सियासत : अगला हफ्ता बेहद अहम, नई पार्टी का एलान कर सकते हैं अमरिंदर, कांग्रेस चौकस
विज्ञापन
जिला पीएनडीटी अधिकारी डॉ. स्वराज चौधरी ने पांच अक्तूबर को बहालगढ़ रोड स्थित अस्पताल के तकनीशियन दीपक को भ्रूण लिंग जांच के नाम पर 40 हजार रुपये लेते पकड़ा था। उसके साथ मीना को भी पकड़ा था। उन्हें रिमांड पर लिया गया। उन्होंने पूछताछ में दिल्ली के दलाल से संपर्क होने की बात कुबूली है। उनके मोबाइल से कई आईडी मिली हैं। वह गाजियाबाद स्थित सेंटरों पर ले जाकर भ्रूण लिंग जांच कराते थे। पुलिस आरोपियों के दिल्ली निवासी साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फगवाड़ा: मौत पर रोने वाला बेटा ही निकला पिता का 'कातिल', पुलिस को खुद दी थी हत्या की शिकायत
भ्रूण लिंग जांच के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। मामले में दिल्ली के एक अन्य व्यक्ति की जानकारी सामने आई है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जाएंगे। - इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई।