{"_id":"64491bc6d408a62d790ead13","slug":"beo-office-employee-demanded-money-and-ask-to-spend-time-together-in-lieu-of-getting-admission-from-woman-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला करवाने की एवज में रुपये मांगने, साथ समय बिताने की मांग: मामले में एक महिला और आई सामने, लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दाखिला करवाने की एवज में रुपये मांगने, साथ समय बिताने की मांग: मामले में एक महिला और आई सामने, लगाए गंभीर आरोप
Wed, 26 Apr 2023 06:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Apr 2023 06:10 PM IST
सार
मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया का कहना है कि ऐसे कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऑडियो क्लिप व रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में आरटीई के तहत निजी स्कूल में बच्चे का दाखिला करवाने की एवज में रुपये मांगने और 3 से 4 घंटे साथ बिताने की मांग करने वाले कर्मचारी पर एक और महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला उजागर होने के बाद बीईओ कार्यालय पहुंची दूसरी महिला ने भी बीईओ कार्यालय में अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारी नवीन पर बच्चे का दाखिला करवाने के नाम पर अकेले मिलने और पैसों की मांग करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि मंगलवार को मामला उजागर होने और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें हौसला मिला है, जिसके बाद वे सामने आई हैं। पहले डर के मारे चुप रही, अब एक महिला के सामने आने के बाद हिम्मत मिली है।
विज्ञापन
मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया का कहना है कि इस प्रकार की बात बेहद निंदनीय है। ऐसे कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऑडियो क्लिप व रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी नवीन के खिलाफ सिविल लाइन थाना में महिला की शिकायत पर पहले ही मामला दर्ज है।
विज्ञापन