{"_id":"640ec32cd29147776b007c73","slug":"attack-on-family-taking-out-banwara-in-sonepat-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में बनवारा निकाल रहे परिवार पर हमला: दूल्हे की चेन छीनी, ताई से की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में बनवारा निकाल रहे परिवार पर हमला: दूल्हे की चेन छीनी, ताई से की अभद्रता
Mon, 13 Mar 2023 12:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:01 PM IST
सार
सोनीपत के गांव सेरसा में रात पौने 12 बजे परिवार बनवारा निकाल रहा था। तभी स्कॉर्पियो सवार गांव के तीन युवकों ने साथी संग मिलकर पहले की मारपीट, फिर दूल्हे की चेन तोड़ ली। जिसके बाद दूल्हे की ताई संग अभद्रता की गई।
विज्ञापन
थाना कुंडली सोनीपत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में गांव सेरसा में शादी समारोह के दौरान दूल्हे का बनवारा निकाल रहे परिवार पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हमला कर दिया। दूल्हे के गले से सोने की चेन छीनने के साथ ही उनकी ताई से अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं दूल्हे के भाई की कार को टक्कर मार दी। जिससे टायर फट गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दूल्हे का भाई बच गया। आरोपी जान से मारने व शादी नहीं होने देने की धमकी देकर भाग गए। दूल्हे के परिवार के सदस्य ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पहले शुरू की गाली-गलौज
गांव सेरसा निवासी देविंद्र यादव ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनके परिवार में कविंद्र की शादी है। शादी से पहले रविवार रात को परिवार के सदस्य बनवारा रस्म कर रहे थे। जिसमें परिवार के लोग व रिश्तेदार शामिल थे। रात पौने 12 बजे स्कॉर्पियो गाड़ी में उनके गांव का अमित, संदीप, कसाब व एक अन्य पहुंचे। उन्हें गाड़ी से उतरकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दूल्हे के भाई को चोट नहीं लगी
रोध करने पर मारपीट करने लगे। उन्होंने दूल्हे कविंद्र के गले से सोने की चेन छीन ली। दूल्हे की ताई संग अभद्रता की गई। बीच बचाव करने वालों को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। कई को पीटने के बाद उन्होंने दूल्हे के भाई की कार को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। जिससे कार का टायर फट गया और कार क्षतिग्रस्त भी हो गई। गनीमत रही कि दूल्हे के भाई को चोट नहीं लगी। उसके बाद आरोपी मारने व शादी नहीं होने देने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने लूट, मारपीट, अभद्रता समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतिक्रिया
दूल्हे के परिवार पर हमला करने, चेन छीनकर ले जाने, अभद्रता करने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।