फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attach

खानपुर विवि में पत्नी को छोड़ने जा रहे युवक पर किया जानलेवा हमला

Wed, 18 Nov 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना Updated Wed, 18 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन

उपमंडल के गांव रभड़ा निवासी हिंदू युवक को जींद जिले की मुस्लिम समुदाय की लड़की से प्रेम विवाह करना महंगा पड़ रहा है। आरोप है कि जब युवक पत्नी को खानुपर विवि में छोड़ने जा रहा था, तभी मायके वालों ने रास्ते में कार अड़ाकर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया, लेकिन युगल ने गांव में घुसकर जान बचाई।

विज्ञापन


वहीं सदर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पहले युवक को सुरक्षा दी गई थी। अब उसे दोबारा जरूरत पड़ी तो सुरक्षा दी जाएगी।

रभड़ा के युवक ने बताया कि जून माह में उसने जींद जिले की मुस्लिम लड़की से आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। तभी से लड़की के मायके वाले दोनों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस सुरक्षा मिली थी, लेकिन एक माह बाद हटा ली गई। उसकी पत्नी खानुपर विवि में बीए की छात्रा है।
विज्ञापन


मंगलवार को वह उसे छोडने खानपुर विवि जा रहा था। रास्ते में उनकी कार के आगे कुछ लोगों ने बिना नंबर की स्विफ्ट कार अड़ा दी। आरोप है कि उस कार में लड़की के परिजन थे। किसी तरह वह जान बचाने के लिए गांव के अंदर घुस गया। तब जाकर दोनों की जान बची। मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद ही सदर थाने में पहुंच कर मामले से अवगत कराया। मामले की जांच कर रहे एसआई महेंद्र सिंह का कहना है कि युगल की शिकायत पर जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों ने लड़की के मायके वालों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। जरूरत पड़ी तो  युगल को दोबारा सुरक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed