{"_id":"cc7a531dadb65d8830308c09c27bbaa4","slug":"atm-fraud-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुम्बई में एटीएम, सोनीपत से निकाल लिए पैसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुम्बई में एटीएम, सोनीपत से निकाल लिए पैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की रहने वाली एक महिला के साथ सोनीपत में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला के बैंक अकाउंट से 33 हजार रुपये की नकदी निकाली गई है और वो भी तब, जब एटीएम महिला के पास ही था और वह खुद मुंबई में थी। पीड़ित महिला ने सोनीपत पहुंचकर सिक्का कॉलोनी चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शिल्पी निवासी बाबू राऊ नगर सिररूर, पूना ने गुरुवार को सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि वह 16 अगस्त को अपने पति अमित यादव के साथ मुंबई गई थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके बैंक खाते से 33 हजार रुपये की नकदी निकाली गई है। शिल्पी के अनुसार उस समय एटीएम उसके पास था। इसीलिए उसने अगले दिन बैंक की शाखा में जाकर पूछताछ की। जहां से उसे पता चला कि राशि सोनीपत के हुडा कांप्लेक्स स्थित यूनियन बैंक एटीएम से निकाली गई थी। शिल्पी के अनुसार वह करीब 20 दिन पहले दिल्ली आई थी और अब सोनीपत पहुंची है। शिल्पी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।