{"_id":"635f61edd8361b38ac5836bd","slug":"arson-after-looting-in-dhaba-in-bahalgarh-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: बहालगढ़ में ढाबे में लूटपाट के बाद आगजनी, लाखों की नकदी ले गए आरोपी, महिला संचालक से भी मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: बहालगढ़ में ढाबे में लूटपाट के बाद आगजनी, लाखों की नकदी ले गए आरोपी, महिला संचालक से भी मारपीट
Mon, 31 Oct 2022 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:19 AM IST
सार
जींद जिले के गांव बहादुरगढ़ निवासी विकास सिंह ने थाना बहालगढ़ पुलिस को बताया कि वह बहालगढ़ में शिव शंकर ढाबा चलाते हैं। उनके साथ गांव छिछडाना की सुमन भी साझेदार हैं। इस ढाबे को उन्होंने गांव चौहान जोशी के रहने वाले अनूप कुमार से किराए पर लिया हुआ है।
विज्ञापन
सोनीपत में ढाबे में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के बहालगढ़ में शिव शंकर ढाबा में रविवार शाम को आग गई थी। अब खुलासा हुआ है कि आगजनी से पहले ढाबे में लूटपाट और तोड़फोड़ की गई थी। साथ ही ढाबा संचालक व उसकी पार्टनर महिला को पीटा गया था। बुलडोजर से ढाबे को गिराकर आग लगाई गई थी। वहां पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। ढाबा की महिला संचालक का अपहरण कर ले जाने के बाद पीटकर खेत में फेंक दिया गया था।
ढाबे से सवा एक लाख रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए गए थे। आरोपियों ने पार्किंग में खड़ी कई गाड़ी तोड़ कर आग लगा दी थी। ढाबे की जमीन को लेकर संचालक का भूमि मालिक के बीच विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जींद जिले के गांव बहादुरगढ़ निवासी विकास सिंह ने थाना बहालगढ़ पुलिस को बताया कि वह बहालगढ़ में शिव शंकर ढाबा चलाते हैं। उनके साथ गांव छिछडाना की सुमन भी साझेदार हैं। इस ढाबे को उन्होंने गांव चौहान जोशी के रहने वाले अनूप कुमार से किराए पर लिया हुआ है। उनका किराए का एग्रीमेंट दो साल पहले समाप्त हो गया था। उसके बाद से ढाबे को खाली करने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
रविवार देर शाम को ढाबा मालिक अनूप के लड़के राजू, बिरजू, सुनील, रामनिवास और राजेंद्र अपने गांव के कई लोगों को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने पहुंचते ही बुल्डोजर से ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। ढाबे को नष्ट करने के साथ ही वहां से ट्रैक्टर-ट्राली, दो फ्रिज, स्कूटी, बुलेट बाइक को ले गए। वहां पर खड़ी अन्य दर्जन भर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली। उन्होंने अलमारी से सवा एक लाख रुपये, दो जोड़ी पाजेब, चार कंगन, कानों के झुमके, 17 तोले की चांदी की चेन, दो सोने की व तीन चांदी की अंगूठी लूट ली और उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसके साथ ही पार्किंग में खड़ी कई कारों के कागजात काउंटर से निकालकर आग लगा दी। ढाबा का अन्य जरूरी सामान भी जला दिया। विकास सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी ढाबा से सुमन का अपहरण कर खेत में ले गए और पिटाई कर फेंक दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले में लूटपाट, मारपीट, अपहरण व नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।