फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Another miscreant from Sonipat on the radar of Punjab Police in Sidhu Moosewala murder case

Sidhu Moosewala Murder: सोनीपत का एक और बदमाश पंजाब पुलिस के रडार पर आया, तलाश जारी

Tue, 07 Jun 2022 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 08:42 PM IST
सार

पंजाब पुलिस प्रियव्रत के साथ ही उसके साथी मनजीत उर्फ भोला की भी तलाश कर रही है। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब जेल में बंद मोनू रेवली को भी प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।

विज्ञापन
Another miscreant from Sonipat on the radar of Punjab Police in Sidhu Moosewala murder case
सिद्धू मूसेवाला का फाइल फोटो। - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में पंजाब पुलिस की जांच के दौरान हरियाणा के सोनीपत के गांव गढ़ी सिसाना का मनजीत उर्फ भोला भी पुलिस रडार पर आ गया है, जबकि उनके गांव के ही रहने वाले व उसके साथी प्रियव्रत को पहले से ही पंजाब पुलिस तलाश कर रही है। वहीं पंजाब पुलिस ने दोनों के साथी सोनीपत के गांव रेवली के मोनू डागर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उस पर कुख्यात गोल्डी बराड के कहने पर दो शार्प शूटर उपलब्ध कराने का आरोप है। हालांकि सोनीपत पुलिस इस बारे में किसी भी जानकारी से मना कर रही है।  

विज्ञापन


पंजाब में 29 मई को गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मुसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया था। इसके बाद से सोनीपत से मामले के तार जुड़े होने की चर्चा शुरू हो गई थी। पंजाब पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात में प्रयुक्त हुई बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद में देखी गई। बीसला के पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाने के दौरान उससे उतरे दो युवक सोनीपत के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें से एक गढ़ी सिसाना का कुख्यात बदमाश प्रियव्रत फौजी था। प्रियव्रत कुख्यात बिटटू बरोडा के पिता कृष्ण की हत्या में नामजद रहा है। उस पर सोनीपत पुलिस ने तीन दिन पहले ही 25 हजार का इनाम रखा है। अब मामले में पंजाब पुलिस के रडार पर एक अन्य नाम प्रियव्रत के गांव के ही मनजीत उर्फ भोला का भी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रियव्रत के मोबाइल नंबर की डिटेल के बाद वह पंजाब पुलिस के निशाने पर आया है। हालांकि इस बारे में कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है। हालांकि गांव में चर्चा है कि जिस दिन सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई उस दिन मनजीत गांव में था। 

उधर, पंजाब पुलिस ने मामले में सोनीपत के ही गांव रेवली के मोनू डागर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। वह पंजाब के मोगा में हुई घटना के मामले में जेल में बंद था। मोनू इससे पहले जुलाई 2015 में गोहाना के गांव रूखी के मंजीत की हत्या के मामले में प्रियव्रत व मंजीत के साथ नामजद रहा है। अब मोनू पर आरोप है कि उसने ही जेल से गोल्डी बराड के कहने पर दो शूटर उपलब्ध कराए थे। शूटर की टीम बनाने में भी मदद करने का आरोप है।  अब पुलिस पता लगा रही है कि दो शूटर कौन है। 

मनजीत का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड 
पंजाब पुलिस की रडार पर आए मनजीत उर्फ भोला का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह रूखी के गांव के मंजीत उर्फ चिंकी की हत्या के मामले में प्रियव्रत के साथ गिरफ्तार हुआ था। उसे बाद में पुलिस ने वर्ष 2017 व 2018 में तीन बार अवैध हथियारों के साथ दबोचा था। 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है मोनू रेवली का नाम  
गांव रेवली निवासी मोनू डागर का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। उस पर 1 दिसंबर, 2021 को मोगा के डिप्टी मेयर पर गोली चलाने का आरोप है। इसमें वह मोगा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। तब मोगा के एसपी सुरिंदरजीत मंड ने पत्रकारों को बताया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर मोनू कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड के कहने पर डिप्टी मेयर के भाई को मारने आया था। साथ ही उन्होंने बताया था कि वह अमृतसर में राणा कंडोवालिया की हत्या में भी आरोपी है। 

 

पंजाब पुलिस के अधिकारी लगातार संपर्क में हैं। अपराधियों के नाम, पते व आपराधिक रिकॉर्ड आदि की मांगी गई जानकारी उनको उपलब्ध करा दी गई है। शूटर्स की जानकारी पंजाब पुलिस को ही है, जिन आरोपियों की उनको जरूरत है, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। - हिमांशु गर्ग, एसपी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed