फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ALM of Electricity Corporation arrested for taking bribe of Rs 25000 in Sonipat

Sonipat: 25 हजार की रिश्वत लेता बिजली निगम का एएलएम गिरफ्तार, अस्थायी मीटर लगाने के एवज में मांग रहा था रुपये

Mon, 17 Apr 2023 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 10:14 PM IST
सार

झुंडपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट में अस्थायी मीटर लगाने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
ALM of Electricity Corporation arrested for taking bribe of Rs 25000 in Sonipat
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सोनीपत में बहालगढ़ स्थित सब डिविजन में नियुक्त बिजली निगम के सहायक लाइनमैन (एएलएम) को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी को गांव पलड़ी के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी झुंडपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट में अस्थायी मीटर लगाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


डीएसपी एंटी करप्शन ब्यूरो जयपाल सिंह ने बताया कि गांव पबसरा निवासी नीरज कुमार ने शिकायत दी थी कि उनका गांव झुंडपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट है। जिसमें वह अस्थायी बिजली मीटर लगवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बिजली निगम में आवेदन किया था।
विज्ञापन


उनके प्लॉट में बिजली मीटर लगाने के लिए बहालगढ़ सब डिविजन में नियुक्त एएलएम उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव जागोस निवासी लवकुश ने 25 हजार रुपये की मांग की थी। जिस पर उन्होंने विजिलेंस को अवगत कराया। इस पर अधिकारियों को सूचना देकर टीम का गठन किया गया। रोडवेज के सोनीपत डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने नीरज को 25 हजार रुपये की राशि दे दी। जब नीरज ने एएलएम लवकुश से संपर्क किया तो उसने गांव पलड़ी के पास रुपये लेने के लिए बुला लिया। जिस पर टीम भी मौके पर पहुंच गई। जब नीरज ने लवकुश को रिश्वत की रकम दी तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उससे रिश्वत की राशि बरामद कर ली। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed