फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of providing bank accounts to gang arrested for threatening MLAs in Haryana

Haryana: विधायकों को धमकी दे रंगदारी मांगने का मामला, गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Sep 2022 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 11:22 PM IST
सार

आरोपी लोगों को झांसा लेकर बैंक खाते हासिल कर गिरोह को देता था। जरूरतमंद लोगों के बैंक खातों का ठगी उगाही में प्रयोग करते थे। लोगों को सरकार से पेंशन आने का झांसा दे रखा था। आरोपी ने 68 बैंक खाते उपलब्ध कराने व उनमें 1.37 करोड़ की ठगी करना स्वीकार किया है।  

विज्ञापन
Accused of providing bank accounts to gang arrested for threatening MLAs in Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा में विधायकों को गैंगस्टर के नाम पर विदेशों से धमकी देने वाले गैंग के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ सोनीपत की टीम उत्तर प्रदेश के जिला संतकबीर नगर गांव भरवलिया के संजय को गिरफ्तार किया है। वह ठगी के रुपये को ट्रांसफर कराने के लिए जरूरतमंद लोगों के बैंक खाते उपलब्ध कराता था। उसने गैंग को 68 लोगों के बैंक खाते उपलब्ध कराना स्वीकार किया है।

विज्ञापन


उनमें 1.37 करोड़ रुपये की ठगी की गई।  जून में हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों के कई विधायकों से रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर उनको हत्या की धमकी दी गई थी। यह धमकी गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्य बनकर पाकिस्तान सहित कई देशों के नंबरों से दी गई थीं। धमकी देने में वर्चुअल नंबरों का प्रयोग किया था। धमकी देने व फिरौती मांगने में एसटीएफ पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Hisar: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पहली बार तस्करों के अवैध मकानों पर चली जेसीबी
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस गैंग के एक और सदस्य संजय गौतम को गिरफ्तार किया है। वह उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के गांव भरवलिया का रहने वाला है। वह गांव के लोगों को बहला फुसलाकर और सरकारी पेंशन दिलवाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते खुलवाता था। उसके बाद बैंक के डेबिट कार्ड लेकर समस्त लेन-देन खुद करता था। इन खातों में ठगी व रंगदारी का रुपया ट्रांसफर किया जाता था। 


कई खाताधारकों को जांच में शामिल कर पूछताछ
एसटीएफ ने मामले में कई खाताधारकों को जांच में शामिल कर पूछताछ की है। उनसे पता लगा कि पेंशन दिलवाने के नाम पर आरोपी बहकाकर बैंक की कॉपी, डेबिट कार्ड व चेक बुक तक लेता था। मामले में जांच जारी है। 

आरोपी संजय इस गैंग की मुख्य कड़ी था। उसको नोटिस देकर बुलाया गया था। पूछताछ में उसकी मिलीभगत साबित होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। उससे मामले से जुड़े कई सबूत मिले हैं। अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। कई लोगों को जांच में शामिल कर पूछताछ की गई है। - सुमित कुमार, एसपी, एसटीएफ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed