{"_id":"62b72e4a3067fc28613431d7","slug":"accused-arrested-for-providing-weapons-in-vedprakash-murder-case-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह की हत्या: वेदप्रकाश हत्याकांड में हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार, यूपी के मुजफ्फरनगर का है निवासी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गवाह की हत्या: वेदप्रकाश हत्याकांड में हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार, यूपी के मुजफ्फरनगर का है निवासी
Sat, 25 Jun 2022 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:18 PM IST
सार
यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव लालूखेड़ा के अर्जुन ने हथियार उपलब्ध कराए थे। सोनीपत सीआईए-1 की टीम ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। कोर्ट परिसर में वेदप्रकाश की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में न्यायालय परिसर में गवाही देने आए वेदप्रकाश की हत्या के लिए हथियार यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव लालूखेड़ा के अर्जुन ने उपलब्ध कराए थे। सीआईए-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की मुकीमपुर के राहुल से जान पहचान थी। राहुल व हत्या का मुख्य आरोपी अंकुश उससे हथियार लेकर आए थे।
विज्ञापन
गांव मुकीमपुर निवासी वेदप्रकाश ने अपने पड़ोसी व साथी विजयपाल की बेटी से दिसंबर 2020 में प्रेम विवाह कर लिया था। आरोप है कि इससे नाराज होकर विजयपाल ने झूठी शान के लिए जुलाई 2021 में अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या के मामले में गांव मुकीमपुर का वेद प्रकाश 22 अप्रैल को गवाही देने कोर्ट आया था।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के चैंबर के बाहर वेदप्रकाश की भी हत्या कर दी गई थी। मामले में विजयपाल व अन्य पर हत्या व षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में सीआईए-1 प्रभारी बिजेंद्र कुमार की टीम ने गांव रोहणा निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया था। अंकुश मुकीमपुर के विजयपाल का भांजा है। अंकुश ने बताया था कि वेदप्रकाश की पहचान मुकीमपुर निवासी राहुल ने कराई थी। पुलिस ने राहुल को भी काबू कर लिया था।
विज्ञापन
राहुल मुकीमपुर के विजयपाल का दोस्त है। अंकुश व राहुल से पूछताछ में पुलिस को पता लगा था कि वारदात के लिए हथियार अर्जुन ने उपलब्ध कराए थे। आरोपी घटना के बाद भूमिगत हो गया था। सीआईए-1 की टीम ने आरोपी अर्जुन को शुक्रवार रात को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोर्ट परिसर में गवाह की हत्या करने के मामले में हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। - इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, प्रभारी, सीआईए-1