{"_id":"911319f89b4699fb6b734f991a8fd63a","slug":"a-youth-brutally-beaten-by-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़मंडी के पास युवक को पीट-पीटकर किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड़मंडी के पास युवक को पीट-पीटकर किया मरणासन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात ओल्ड रोहतक रोड पर एक युवक को कुछ अज्ञात युवकों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया और आरोपी युवक को मृत समझ छोड़कर भाग गए। बुधवार सुबह जब उसे एक आटो चालक ने गुड़ मंडी के पास घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। वह उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले आए। फिलहाल युवक का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दिल्ली के चंद्रावल इलाके का रहने वाला रजनीश दिल्ली सब्जी मंडी स्टेशन के पास पार्किंग मेें काम करता है। वह फिलहाल सोनीपत शहर के विशाल नगर में पिछले कई वर्षों से किराए पर रहा है। वह सोनीपत से रोजाना ट्रेन से दिल्ली जाता है। मंगलवार रात को वह दिल्ली सब्जी मंडी से सोनीपत स्टेशन पर उतरकर अपने कमरे की तरफ जा रहा था। जब वह सोनीपत के गुड़ मंडी के पास पहुंचा तो अज्ञात लोगों ने उसको तेजधार हथियारों से पीट-पीटकर घायल कर दिया और मारपीट के दौरान बायां हाथ तोड़ डाला। आरोपी उसे मृत समझकर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब एक आटो चालक अपने गंतव्य की ओर जा रहा था तो उसने रजनीश को तड़पता देखा। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर उसकी मां कमलेश गुड़ मंडी के पास पहुंची और और आटो चालक की मदद से उसे सिविल अस्पताल ले आई। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल थाना शहर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।