{"_id":"5c3b9850bdec22735c004109","slug":"91547409488-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के पास से बदमाशों ने व्यापारी का अपहरण किया, एटीएम से दस हजार निकलवाए, नकदी व कार लूटकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी के पास से बदमाशों ने व्यापारी का अपहरण किया, एटीएम से दस हजार निकलवाए, नकदी व कार लूटकर भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी को अगवा कर बदमाशों ने एटीएम से दस हजार निकलवाए, नकदी और कार लूटकर भागे
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बरोटा पुलिस चौकी से आगे बने आरओबी के पास से शनिवार शाम एक व्यापारी की कार के आगे गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया गया और चार बदमाश उसे गन प्वाइंट पर लेकर काफी देर तक घूमते रहे। उस समय व्यापारी दिल्ली के पूठ खुर्द से अपने घर कुंडली के मैक्स हाइट में लौट रहा था। बदमाशों ने उससे एटीएम से दस हजार रुपये निकलवाए और उन रुपयों के साथ ही पर्स में रखे अन्य दस हजार रुपये, कार व मोबाइल लूटकर भाग गए। व्यापारी को बदमाशों ने काफी देर घुमाने के बाद बरोटा आरओबी के पास ही छोड़ दिया, जिसने चौकी पर जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
कुंडली के मैक्स हाइट में बने मेट्रो अपार्टमेंट में रहने वाले राजीव ने बताया कि वह दिल्ली के पूठ खुर्द में ट्रेडिंग का काम करता है। वह रोजाना की तरह शनिवार की शाम को लगभग सात बजे अपनी बलेनो कार में सवार होकर बरोटा से होते हुए वापस घर जा रहा था। वह जब बरोटा आरओबी के पास पहुंचा तो पीछे से सफेद रंग की गाड़ी ने उसकी कार को ओवरटेक किया और उसकी कार के आगे गाड़ी खड़ी कर दी गई। उसने अपनी कार को रोक दिया तो सफेद गाड़ी से उतरे चार युवक उसकी कार में सवार हो गए और उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी। उसके बाद वह चारों युवक उसे गाड़ी में काफी देर तक घुमाते रहे और वहां से कुछ दूर ही एक एटीएम में जाकर उससे 10 हजार रुपये निकलवाए। वहां से बदमाश उसे वापस बरोटा आरओबी के पास लेकर पहुंचे और उससे एटीएम से निकलवाए गए 10 हजार रुपये के साथ ही पर्स में रखे दस हजार रुपये, मोबाइल व कार लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने व्यापारी राजीव को आरओबी के पास ही फेंक दिया, जहां से वह बरोटा चौकी पर पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
एटीएम की सीसीटीवी फुटेज का सहारा
बरोटा के पास से व्यापारी का अपहरण कर हथियार के बल पर एटीएम का पिन नंबर पूछकर बदमाशों ने 10 हजार रुपये की नकदी निकाली है। जिससे पुलिस उस एटीएम का पता लगाने का प्रयास कर रही है, जिससे नकदी निकाली गई है। क्योंकि व्यापारी का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने उसकी आंखों को बंद कर लिया था, इस कारण उसको एटीएम के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए ही पुलिस आसपास के एटीएम की वीडियो फुटेज देखकर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
--
बरोटा के पास हथियार के बल पर कार, नकदी व अन्य सामान लूटने की शिकायत मिली है। इस संबंध में व्यापारी के बयान पर कार सवार चार बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
-आशोक कुमार, प्रभारी बारोटा चौकी।