फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पशुवाड़े में घुसकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पशुवाड़े में घुसकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Fri, 12 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
पशुवाड़े में घुसकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
पशुबाड़े में घुसकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली (सोनीपत)। गांव जाटी कलां में पशुबाड़े में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने व्यक्ति के बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश का प्रयास शुरू कर दी है।
गांव जाटी कलां निवासी सतबीर सिंह (45) वीरवार सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी के साथ पशुबाड़े में चारा डालने गया था। इसी दौरान टैक्सी नंबर स्विफ्ट डिजायर कार सवार तीन-चार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही सतबीर के घर के बारे पूछा। उसकी पत्नी ने बताया कि यह उनका ही घर है। इस पर हमलावरों ने पिस्टल निकालकर सतबीर के सीने में गोली मार दी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। हमलावर गांव खटकड़ की तरफ फरार हो गए। सतबीर के बेटे रिंकू ने उसे तुरंत नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची कुंडली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने फिलहाल रिंकू के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रात को भी आए थे हमलावर
सतबीर के बेटे मोनू ने बताया कि हमलावर रात को भी आए थे। उन्होंने देखा कि टैक्सी सवार कुछ युवक उनके घर के बाहर चक्कर लगा रहे हैं। उनके बाहर आने पर वह फरार हो गए थे। उसी कार में हमलावर सुबह भी आए और उसके पिता की हत्या कर दी। साथ ही उसने कहा कि कुछ लोगों ने बिना किसी रंजिश के उसके पिता व उस पर पहले भी हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
व्यक्ति की पशुबाड़े में गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों ने स्वीफ्ट कार सवार अज्ञात हमलावरों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके बेटे के बयान पर केस दर्ज कर हमलावरों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed