फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दोस्त के साथ मिलकर ठेकेदार को गोली मारने वाला गिरफ्तार

दोस्त के साथ मिलकर ठेकेदार को गोली मारने वाला गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के साथ मिलकर ठेकेदार को गोली मारने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो,
विज्ञापन

राई। गांव गढ़ मिरकपुर के पास चाय की दुकान के बाहर बैठे यमुना से पशुओं को पार कराने वाले ठेकेदार को गोली मारने के मामले में सीआईए पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव फाजिलपुर निवासी दिनेश उर्फ कोका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के साथियों की गिरफ्तारी के बाद ही रंजिश का पता लगा सकेगा।
यूपी के जिला बागपत के गांव फैजलपुर निवासी नरेंद्र कुमार ने यमुना घाट पर पशुओं को यमुना से पार कराने का ठेका ले रखा है। वह पशुओं को यमुना से पार कराने की एवज में प्रति पशु के अनुसार पैसे लेते है। नरेंद्र 16 दिसंबर को देर शाम गढ़ मिरकपुर के पास कर्मबीर की चाय की दुकान के बाहर बैठा था। इसी दौरान स्वीफ्ट कार सवार हमलावरों ने उसे तीन गोली मार दी थी। नरेंद्र के परिजनों ने उसे बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। राई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए में नियुक्त एएसआई सुनील कुमार ने आरोपी दिनेश उर्फ कोका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। उसे फाजिलपुर मोड़ से काबू किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जिससे उसके साथियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

साथियों ने कहा तो मार दी गोली
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ गोली मारने में गांव पलड़ा निवासी अक्षय व बसौदी निवासी राजू के अलावा दो अन्य थे। राजू व अक्षय में किसी की नरेंद्र से दुश्मनी थी। वह केवल उनके कहने पर वारदात को अंजाम देने आया था। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात को अंजाम देने के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ठेकेदार को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को काबू कर उससे तमंचा बरामद कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी काबू कर गोली मारने की रंजिश का खुलासा किया जाएगा।
एएसआई सुनील कुमार, सीआर्ईए सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed