{"_id":"594430d04f1c1b1d0f8b482a","slug":"91497641168-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच व पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच व पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
गांव राजपुर की महिला सरपंच पर उसके पति पर षड़यंत्र के तहत धोखाधड़ी कर सरकारी कागजात को खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, मुरथल ने थाने में शिकायत दी थी कि राजपुर की महिला सरपंच ज्योति व उसके पति राजकुमार ने पंचायत का रिकार्ड खुर्द-बुर्द कर दिया है। पंचायत अधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को मुरथल थाने में रिकार्ड गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 28 जनवरी को नया रिकार्ड लगाने की अनुमति मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के पंचों द्वारा रिकार्ड को खुर्द-बुर्द करने की आशंका इससे पहले ही जताई जा चुकी थी। महिला सरपंच ने रिकार्ड गुम होने की रिपोर्ट में कुबेर होटल में बैठक के दौरान गुम होना बताया था, जबकि इस बैठक की कोई अनुमति विभाग से नहीं ली गई थी। मामले की जांच करने के बाद महिला सरपंच व उसके पति को आरोपी पाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि खंड अधिकारी मुरथल की शिकायत पर सरपंच व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
महिला सरपंच को किया जा चुका है निलंबित
महिला सरपंच ज्योति को डीसी पहले ही निलंबित कर चुके हैं। उनके खिलाफ रिकार्ड को खुर्द-बुर्द किया जाना पाया गया था। जिसके तहत की उन्हें निलंबित किया गया।
खंड अधिकारी ने पंचायत का रिकार्ड षड्यंत्र के तहत खुर्द-बुर्द करने की शिकायत दर्ज करवाई है। राजपुर की सरपंच व उसके पति पर केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
रामबीर, मुरथल थाना प्रभारी।
सरपंच व पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
सरपंच को पहले ही उपायुक्त कर चुके हैं निलंबित