फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दोस्त से उधार दिए पैसे मांगे तो मिली धमकी, युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

दोस्त से उधार दिए पैसे मांगे तो मिली धमकी, युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

Tue, 16 Apr 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
दोस्त से उधार दिए पैसे मांगे तो मिली धमकी, युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
खरखौदा। शहर के मटिंडू मार्ग स्थित खेत में जाकर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक के भाई ने उसके दोस्त पर अपने भाई को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसके भाई ने अपने दोस्त को पैसे दे रखे थे। अब पैसे वापस मांगे तो उसके भाई को मारने की धमकी दे दी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के एकता चौक निवासी राहुल उर्फ शेरा ने रविवार को मटिंडू मार्ग स्थित खेतों में जाकर जहर खा लिया। परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने उसे गंभीर हालत में पीजीआई, रोहतक में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राहुल उर्फ शेरा के भाई प्रवीन सैनी का कहना है कि उसका भाई तीन सप्ताह से काफी परेशान था। परिवार के सदस्यों ने कई बार उसे इस बारे में बात करने की कोशिश भी की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद 12 अप्रैल को परिवार के सदस्यों ने एकत्रित होकर राहुल को बैठाया था और उससे तनाव में रहने का कारण पूछा था। जिस पर उसने कहा था कि उसने अपने साथी राहुल को पैसे उधार दे रखे थे। जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसने उसे धमकी देना शुरू कर दिया। उसने उन्हें बताया था कि वह जब भी अपने साथी राहुल से पैसे मांगता है तो वह उसे धमकी देेने लगता है। उन्होंने अपने भाई को समझाया था, लेकिन उसके बावजूद उसके भाई ने रविवार को अपने खेतों में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रवीन का कहना है कि उसके भाई ने राहुल के दबाव में आकर ही आत्महत्या की है। पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर खरखौदा निवासी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक के आत्महत्या करने की शिकायत मिली थी। मृतक के भाई ने एक युवक पर पैसे ना देकर धमकी देने का आरोप लगाया है। कितने पैसों के लेनदेन का मामला है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरुण कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed