फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   इक्को वैन ने सड़क पार कर रहे रिश्ते में चाचा-भतीजा को कुचला, मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

इक्को वैन ने सड़क पार कर रहे रिश्ते में चाचा-भतीजा को कुचला, मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 27 Dec 2018 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
इक्को वैन ने सड़क पार कर रहे रिश्ते में चाचा-भतीजा को कुचला, मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
रोहतक रोड पर माहरा के पास ईको वैन से कुचलकर चाचा-भतीजे की मौत, ग्रामीणों ने लगाया हाईवे पर जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना/सोनीपत। रोहतक-गोहाना हाईवे पर मंगलवार रात गांव माहरा के पास ईको वैन ने सड़क पार कर रहे चाचा-भतीजा को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। बुधवार को घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रालियां आड़ा-तिरछा खड़ी करके सड़क पर बैठ गए। जिससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलने के बाद एएसपी नरेंद्र कुमार व एसडीएम आशीष वशिष्ठ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण हाईवे पर गति अवरोधक और अंडरपास बनाए जाने की जिद पर अड़े रहे। जिसके बाद एनएचएआई के सीजीएम सदानंद को मौके पर बुलाया और ग्रामीणों को गति अवरोधक बनाकर देने का आश्वासन दिया। जिस पर करीब आधा घंटा बाद जाम खोल दिया। जाम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गांव माहरा निवासी सुनील (35) हरियाणा रोडवेज में परिचालक था। वह मंगलवार देर शाम ड्यूटी से आने के बाद घूमने के लिए खेतों की तरफ चला आया। उसके साथ गांव का ही अरविंद (20) भी घूमने गया था। अरविंद रिश्ते में सुनील का भतीजा लगता था और आईटीआई का छात्र था। मंगलवार रात को दोनों खेतों की तरफ से वापस घर आ रहे थे। जब अरविंद व सुनील गांव के सामने सड़क पार करने लगे तो इसी दौरान रोहतक की तरफ से आई तेज रफ्तार इको वैन ने दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद ईको वैन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के समय गांव के अड्डे पर मौजूद सुनील के पिता रामनिवास ने उसे पीजीआई खानपुर पहुंचाया, जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरविंद ने बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रामनिवास के बयान पर अज्ञात इको वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने खानपुर अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अफसर
गांव के दो युवकों की एक साथ मौत से गुस्साएं ग्रामीणों ने बुधवार सुबह नेशनल हाइवे पर जैसे ही जाम लगाया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहन चालकों की निकलने को लेकर ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम आशीष वशिष्ठ व एएसपी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण हाईवे पर गति अवरोधक या अंडरपास बनाए जाने की मांग करने लगे। जिसके बाद एनएचएआई के सीजीएम सदानंद को मौके पर बुलवाया गया। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहरा गांव में जवान मौतों से पसरा मातम
एक साथ गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत की सूचना के बाद गांव में मातम पसर गया। हादसे के बाद ग्रामीण पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए उनके घरों में जुटे रहे। परिवार में कोहराम मच गया।
----
हादसे में गांव के दो युवकों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव माहरा के पास हाईवे पर जाम लगा दिया था। वह स्पीड ब्रेकर या अंडरपास बनवाए जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों को स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया गया है। इको वैन चालक की तलाश की जा रही है।

-आशीष वशिष्ठ, एसडीएम।
----
हाईकोर्ट के आदेशों की पालना के चलते हाईवे पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जा सकते। पहले भी एक-दो जगह ब्रेकर बनाने पड़े थे, लेकिन वहां हादसे बढ़ गए थे। जिसके चलते अब गांवों के सामने छोटे ब्रेकर बनाए जाएंगे।
सदानंद, सीजीएम एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed