{"_id":"5bcf7544bdec2269c10f8c95","slug":"81540322628-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडीआई सिटी में घर से नौकर सोने की चेन, अंगूठी व एक लाख लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीडीआई सिटी में घर से नौकर सोने की चेन, अंगूठी व एक लाख लेकर फरार
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीडीआई सिटी में घर से नौकर सोने की चेन, अंगूठी व एक लाख लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली (सोनीपत)। टीडीआई के फ्लैट में बुजुर्ग पिता की देखभाल के लिए रखा गया नौकर घर में रखे आभूषण व एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना कुंडली पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नौकर यूपी के अमेठी का रहने वाला है।
टीडीआई किंग्सबरी में रहने वाले पवन कुमार बालानी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बुजुर्ग पिता की देखभाल के लिए उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी उदय सिंह यादव को बतौर घरेलू सहायक फ्लैट में रखा था। वह करीब दो माह तक उनके घर पर रहा। सोमवार को उदय सिंह अचानक ही गायब हो गया। उसे जब इसका पता लगा तो घर की जांच की गई। जांच में पता लगा कि उसके फ्लैट से सोने की चार चेन, चार अंगूठी व एक लाख रुपये की नकदी गायब है। नौकर उनके घर से रुपये व आभूषण चोरी कर ले गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
वर्जन
टीडीआई के फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति ने आभूषण व नकदी चोरी की शिकायत दी है। उन्होंने चोरी का आरोप अपने नौकर पर लगाया है। वह घटना के बाद से फरार है। उससे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। जिस पर उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बीर सिंह, थाना प्रभारी कुंडली।