फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हत्यारोपी ने किया अदालत में सरेंडर, रिमांड पर लिया अमर उजाला ब्यूरो

हत्यारोपी ने किया अदालत में सरेंडर, रिमांड पर लिया अमर उजाला ब्यूरो

Wed, 01 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी ने किया अदालत में सरेंडर, रिमांड पर लिया अमर उजाला ब्यूरो
हत्यारोपी ने किया अदालत में सरेंडर, रिमांड पर लिया
विज्ञापन

सोनीपत। गांव रतनगढ़ में एक व्यक्ति की हत्या करने और उसके साथी को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी गांव बागडू निवासी राजेश के सरेंडर करने के बाद उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने मामले में गांव बागडू निवासी रविंद्र उर्फ साहिल उर्फ धौला को पहले काबू किया था।

गोर हो कि गांव रतनगढ़ निवासी सुरेंद्र (33) अपने साथी गांव के ही अर्जुन के साथ खेत में सिंचाई करने गया था। उन्होंने जमीन पट्टे पर ले रखी है। शुक्रवार रात को जब वह सिंचाई कर रहे थे तो इसी दौरान 10-12 हमलावर खेत में पहुंचे थे और दोनों पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। हमले में सुरेंद्र की मौत हो गई थी। सुरेंद्र के भाई प्रदीप ने गांव के ही राजू व जितेंद्र पर हत्या में शामिल होने या हत्या की वारदात को अंजाम दिलवाने का शक जताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में रविंद्र को काबू किया था। अब मामले में आरोपी राजेश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed