फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पत्नी गई मायके तो युवक ने नशे में घर में लगा दी आग

पत्नी गई मायके तो युवक ने नशे में घर में लगा दी आग

Thu, 28 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पत्नी गई मायके तो युवक ने नशे में घर में लगा दी आग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के अशोक विहार में एक युवक ने शराब के नशे में खूब उत्पात मचाया। इतना ही नहीं उसने घर में रखे सामान में आग लगा दी। साथ ही सिलेंडर उठा कर आग में फेंकने की धमकी देता रहा। युवक की धमकी से सहमे पड़ोसी घरों से निकाल कर गली में आ गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर कोर्ट कांप्लेक्स चौकी प्रभारी रविंद्र ने मशक्कत के बाद घर का दरवाजा खुलवाया और फायर बिग्रेड को बुलाकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अशोक विहार की गली-1 का निवासी संदीप बुधवार को अपनी पत्नी का नाम लेकर चिल्लाने लगा। शुरुआत में लोग दंपति का झगड़ा समझ शांत रहे। इसके कुछ देर बाद संदीप के घर से धुआं निकलने लगा। लोग बाहर आए तो देखा कि संदीप के घर आग लगी थी। लोग आग बुझाने जाने लगे तो संदीप उन्हें धमकी देेने लगा। उसने सिलेंडर उठाकर आग में फेंकने की धमकी दे डाली। युवक को नशे की हालत में देखकर परिजनों ेन पुलिस को अवगत कराया। चौकी प्रभारी रविंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माना। इसके बाद टीम ने मशक्कत के बाद दरवाजा खोला और युवक को काबू कर उससे सिलेंडर छीना। अग्निश्मन की गाड़ी बुलाकर घर के अंदर कमरों में लगी आग पर भी काबू पाया। पता लगा कि कई दिन पहले युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। पत्नी थाने पहुंची तो युवक ने गलती मान ली थी। बाद में पत्नी मायके चली गई थी। अब इसी बात को लेकर युवक ने शराब के नशे में उत्पात मचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed