फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गाड़ी में महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

गाड़ी में महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Mon, 16 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी में महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज
खरखौदा(सोनीपत)।
विज्ञापन

खरखौदा शहर की रहने वाली महिला ने गांव मटिंडू , तहसील खरखौदा निवासी व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला आरोप है कि आरोपी उसे काम दिलाने के बहाने से गाड़ी में लाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी फिर से महिला पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
खरखौदा निवासी 28 वर्षीय महिला ने बताया कि शादी-ब्याह व अन्य कार्यक्रम में सफाई का काम करती है। गांव मटिंडू में एक कार्यक्रम के दौरान उसकी पहचान गांव मटिंडू के जोगेंद्र उर्फ जोगा से हुई थी। कार्यक्रम में आरोपी ने उसे भविष्य में काम दिलाने का बहाना बनाकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। महिला ने बताया कि 6 अक्टूबर को जोगेंद्र ने उसके पास फोन कर उसे कहा कि वह उसे काम दिलाना चाहता है। जिस पर महिला ने कहा कि वह फिलहाल किसी काम से दिल्ली के नजफगढ़ में आई है। इस पर आरोपी ने कहा कि वह स्कार्पियो गाड़ी लेकर आ रहा है। वह उसे झाड़ौदा के बस स्टैंड पर मिले। जब वह वहां पहुंची तो जोगेंद्र वहां गाड़ी लिए खड़ा था। उसने उसे खरखौदा चलने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और कहा कि वह रास्ते में उसे काम की एवज में ही एडवांस में पैसे भी दे देगा। महिला का आरोप है कि बीच रास्ते में जोगेंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने गांव कुंडल के पास गाड़ी को रोक दिया और गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने उसे कई स्थानों पर काम दिलाने की बात कही। साथ ही किसी दुष्कर्म के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह काफी डर गई थी। आरोपी उसे बार-बार अपने पास बुला रहा है और नहीं आने पर उसे व उसके बच्चों को जान की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विरेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी खरखौदा।


नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, जातिसूचक शब्द भी कहे
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने व जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। किशोरी ने मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह शनिवार सुबह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उनके गांव का धर्मेंद्र उनके घर में घुस आया। आरोपी ने उनके घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जाति सूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। किशोरी ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने, जान से मारने की धमकी देने व एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया हैं। एससीएसटी एक्ट के चलते मामले की जांच एएसपी डीके भारद्वाज को सौंपी गई है।

वर्जन
किशोरी ने दुष्कर्म के प्रयास सहित जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला उत्पीड़न किसी सूरत में सहन नहीं होगा।
डीके भारद्वाज, एएसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed